Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रेत के ट्रैक्टर पर विवाद या अवैध रेत कारोबार की आपसी टकराहट? बुधवारी मैदान में आधी रात मचा बवाल, दीपक सिंह समेत 10 गिरफ्तार!

    2026-11-04

    शराब जब्ती के दौरान मचा बवाल! महिला आबकारी अधिकारी से मारपीट का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार।

    2026-11-04

    अन्य हेडलाइन:कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगानगर डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी।

    2026-11-03
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कलेक्टर श्री धर्मेश साहू और एसपी श्री पुष्कर शर्मा ने प्रेस को लोकसभा चुनाव के संबंध में जानकारी दी
    Blog

    कलेक्टर श्री धर्मेश साहू और एसपी श्री पुष्कर शर्मा ने प्रेस को लोकसभा चुनाव के संबंध में जानकारी दी

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-17
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़)

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने प्रेस की बैठक ली। इस अवसर पर जिले के प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणाा कर दी गई है। जिसके तहत् ससंदीय क्षेत्र क्रमांक-02 रायगढ़ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये एवं 03-जांजगीर चांपा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। संसदीय क्षेत्र 02-रायगढ़ अंतर्गत इस जिले के विधानसभा 16-रायगढ़ (आंशिक) एवं 17-सारंगढ़ पूर्णतः सम्मिलित है तथा 03-जांजगीर चांपा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ सम्मिलित है। अधिसूचना का प्रकाशन दिनांक 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 20 अप्रैल 2024 (शनिवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि दिनांक 22 अप्रैल 2024 (सोमवार), मतदान की तिथि दिनांक 07 मई 2024 (मंगलवार), मतगणना की तिथि दिनांक 04 जून 2024 (मंगलवार) है।

    कलेक्टर श्री साहू ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 02-रायगढ़ अंतर्गत विधानसभा 17-सारंगढ़ (345) एवं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 03-जांजगीर चांपा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ (376) अंतर्गत कुल 721 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधानसभा 17-सारंगढ़ के लिए श्री वासु जैन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सारंगढ़ और विधानसभा 43-बिलाईगढ़ के लिए डॉ. स्निग्धा तिवारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलाईगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त हैं। दिनांक 08.02.2024 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की स्थिति में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 02-रायगढ़ अंतर्गत विधानसभा 17-सारंगढ़ एवं 03-जांजगीर चांपा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ में कुल पंजीकृत 571196 मतदाता है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 02-रायगढ़ अंतर्गत विधानसभा 17-सारंगढ़ एवं 03-जांजगीर चांपा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ में सेवा मतदाताओं की संख्या 315 है।
    कलेक्टर श्री साहू ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 02-रायगढ़ अंतर्गत विधानसभा 17-सारंगढ़ (345) एवं 03-जांजगीर चांपा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ (376) इस प्रकार जिले अंतर्गत विधानसभा मुख्यालय के अनुसार कुल 721 मतदान केन्द्र हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित न्यूनतम् सुविधाएं जैसे रैंप, पेयजल, विद्युत प्रकाश, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस को लाइव वेबकॉस्टिंग भी कराई जाएगी। इसी प्रकार अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वाले वृद्धजन, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता रखने वाले दिव्यांगजन एवं कोविड-19 के संदिग्ध अथवा सवंमित मतदाता भी निर्धारित प्रारूप 12घ के माध्यम से निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक के 5 दिवस के अंदर संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिससे वह डाक मतपत्र के माध्यम से उनके निवास गृह पर ही वोटिंग कर सकेंगे। उपरोक्त श्रेणी के अतिरिक्त सेवा मतदाताओं को इटीपीबी भेजा जाएगा जिस पर वे अपना मत रिकॉर्ड कर इसे डाक के माध्यम से प्रेषित करेंगे। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी मतदाताओं को भी डाक मतपत्र के माध्यम से सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विहित सुविधा केन्द्र में मतदान की पात्रता रहेगी। इस हेतु उन्हें नियत समयावधि में निर्धारित प्रारूप 12 में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 02-रायगढ़ हेतु नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट रायगढ़ में कक्ष क्रमांक-02 कलेक्टर न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश की तिथियों को छोड़कर, अधिसूचना अनुसार निर्धारित तिथियों में प्रातः 11 बजे से 03 बजे के मध्य प्राप्त किये जायेंगे। इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 03-जांजगीर चांपा हेतु नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट जांजगीर चांपा में कलेक्टर न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश की तिथियों को छोड़कर, अधिसूचना अनुसार निर्धारित तिथियों में प्रातः 11 बजे से 03 बजे के मध्य प्राप्त किये जायेंगे। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है और निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक यह प्रभावशील रहेगी। निर्वाचन हेतु पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की जा रही है। आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संपत्ति का विरूपण अंतर्गत शासकीय संपत्ति और निजी संपत्ति का विरूपण अंतर्गत किसी राजनीतिक दल और प्रत्याशी आदि के पोस्टर, बैनर, दीवाल लेखन आदि को विलोपित और नष्ट करना है। आधिकारिक (शासकीय) वाहनों का उपयोग, सरकारी खर्चे पर विज्ञापन, चुनाव प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति, आम सभा, रैली की अनुमति, रोड शो की अनुमति, लाउड स्पीकर की अनुमति, अस्थायी प्रचार कार्यालयों की अनुमति सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी।

    कलेक्टर श्री साहू ने बताया कि जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति राजनैतिक विज्ञापनों का प्रमाणन करेगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी माध्यम जैसे टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), ई-समाचार पत्र, बल्क एस.एम.एम./वॉइस मैसेज, सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम, सोशल मीडिया, वेब पेज पर राजनीतिक विज्ञापन प्रसारण से पूर्व उपरोक्त कमेटी में क्रमशः राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी अनुमति लेंगे। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में ईव्हीएम और वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। सभी मशीनें जांच के द्वारा विभिन्न चरणों में परीक्षण उपरांत उच्च सुरक्षा मानकों के अधीन तैयार की गई है। ससंदीय आम निर्वाचन-2024 में 02-रायगढ़ अंतर्गत इस जिले के विधानसभा 17-सारंगढ़ तथा 03-जांजगीर चांपा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ के समस्त क्षेत्रों में प्रयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित संख्या की ईव्हीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य किया जा चुका है।

    कलेक्टर श्री साहू ने बताया ईसीआई के आधुनिक सॉफ्टवेयर और तकनीक के बारे में बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों के सहभागिता बढ़ाने एवं शिकातयें के त्वरित निराकरण के लिए आयोग द्वारा निर्मित सी-विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियों के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। यदि कोई नागरिक जिले में आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है, तो सी-विजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। सुविधा एप्लीकेशन (सुविधा डॉट ईसीआई डॉट जीओव्ही डॉट इन) के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नामांकन फॉर्म एवं शपथ पत्र ऑनलाईन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी को एक स्लॉट का चयन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर भौतिक सत्यापन एवं नियत शुल्क भुगतान हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। इस एप्लीकेशन का उपयोग कर रैली, सभा आदि की अनुमति के लिए भी ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
    वोटर हेल्पलाईन और वोटर सर्विस पोर्टल, मोबाईल ऐप की सहायता से कोई भी नागरिक, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, पंजीकरण, संशोधन अथवा विलोपन के लिए फॉर्म जमा करने, मतदान केन्द्र एवं बीएलओ के बारे में जानकारी प्राप्त करने, मतगणना के परिणाम जानने, शिकायत करने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं। वोटर सर्विस पोर्टल (वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओव्ही डॉट इन) में भी नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने, विलोपन अथवा संशोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ मतदाता अपने आवेदन की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं एवं ई-एपिक भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल में मतदाता सर्च सुविधा, मतदाता सूची का लिंग एवं निर्वाचन संबंधित सभी अधिकारियों की सूची भी प्राप्त की जा सकती है। वोटर टर्नआउट एप्प इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर मतदान के दिवस राज्य में विधानसभावार में वोटर टर्नआउट (पुरुष, महिला और तृतीय लिंग की संख्या सहित) को देखा जा सकेगा। एनजीएस इस पोर्टल का उपयोग मतदाता द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्राप्त न होना, आवेदन फार्म का निराकरण न होना या आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिये किया जा सकता है। सक्षम एप्प से दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा यह एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से दिव्यांगजन निर्वाचक नामावली में अपनी दिव्यांगता दर्ज कराने हेतु आवेदन कर सकेंगे। साथ ही मतदान दिवस में व्हीलचेयर हेतु आवेदन कर सकेंगे। केवायसी एप के माध्यम से निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारियां प्राप्त हो सकेगी। यदि अभ्यर्थी का कोई अपराधिक पूर्ववृत्त है, तो इसकी जानकारी भी इस एप में उपलब्ध होगी। ईएसएमएस एप्लीकेशन के माध्यम से जिले के स्थैतिक एवं उड़नदस्ता दल सभी प्रकार की जब्ती की कार्यवाही कर सकेंगे। मतदाता सूची में अपना नाम सर्च करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट सीईओछत्तीसगढ़ डॉट एनआईसी डॉट इन और इलेक्ट्रॉलसर्च डॉट ईसीआई डॉट जीओव्ही डॉट इन में जाकर अपनी डिटेल देख सकते है। विधानसभा की मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची भी इसी लिंक में डाउनलोड की जा सकती है। जिला स्तरीय टोल फ्री नंबर 1950 पर निर्वाचन संबंधित शिकायत दूरभाष के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है। जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07768-299019 पर भी कॉल किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    रेत के ट्रैक्टर पर विवाद या अवैध रेत कारोबार की आपसी टकराहट? बुधवारी मैदान में आधी रात मचा बवाल, दीपक सिंह समेत 10 गिरफ्तार!

    2026-11-04

    शराब जब्ती के दौरान मचा बवाल! महिला आबकारी अधिकारी से मारपीट का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार।

    2026-11-04

    अन्य हेडलाइन:कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगानगर डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी।

    2026-11-03

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03859

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24438

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28307
    Don't Miss
    Blog

    रेत के ट्रैक्टर पर विवाद या अवैध रेत कारोबार की आपसी टकराहट? बुधवारी मैदान में आधी रात मचा बवाल, दीपक सिंह समेत 10 गिरफ्तार!

    By जितेंद्र हथेल2026-11-0419

    कोरबा में रेत के कारोबार को लेकर एक बार फिर विवाद ने हिंसक रूप ले…

    शराब जब्ती के दौरान मचा बवाल! महिला आबकारी अधिकारी से मारपीट का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार।

    2026-11-04

    अन्य हेडलाइन:कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगानगर डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी।

    2026-11-03

    खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कोरबा से प्रमोद कुमार नायक की दंतेवाड़ा विदाई, मीनााक्षी साहू को मिली कोरबा की जिम्मेदारी, कई जिलों के अधिकारियों के तबादले से विभाग में हलचल।

    2026-11-02
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.