Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन महोत्सव: दीपका की पुष्पलता बनी सावन क्वीन

    2026-08-19

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-19

    निहारिका टॉकीज में सुविधाओं पर सवाल, टिकट के दाम मल्टीप्लेक्स जैसे लेकिन सुविधाएं नदारद

    2026-08-18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»Chhattisgarh: CM विष्णुदेव साय का बस्‍तर से चुनावी शंखनाद, आज सुकमा और चित्रकोट में करेंगे चुनावी रैली
    Blog

    Chhattisgarh: CM विष्णुदेव साय का बस्‍तर से चुनावी शंखनाद, आज सुकमा और चित्रकोट में करेंगे चुनावी रैली

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-21
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्‍तर से चुनावी शंखनाद किया है। इसी क्रम में सीएम साय आज सुकमा और बस्‍तर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्‍यमंत्री साय सुकमा और बस्‍तर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    इससे पहले बुधवार मुख्यमंत्री साय बस्तर लोकसभा क्षेत्र में जिले के बेनूर गांव में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विषुदेव साय, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य शामिल हुए।

    भाजपा में कार्यकर्ता भी बन सकता है पीएम

    मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार की शुरुआत मां दंतेश्वरी के आंचल दंतेवाड़ा से करने का अवसर मिला है। सीएम साय ने कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास भाजपा की नीति है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में हम सभी जी-जान से जुट जाएं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर लोकसभा के लिए महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दाेबारा बनाना है तो बस्तर क्षेत्र से महेश कश्यप को समर्थन देना होगा। सबका साथ सबका विकास , प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी हुई है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को मोदी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। 13 हजार 320 करोड़ रुपये की अंतर राशि किसानों को प्रदान किया गया। सरकारी ख़र्च पर रामलला के दर्शन कराए जा रहे है। तेंदुपत्ता संग्राहकों चरण पादुका मिलना शुरू हो जाएगा। लोगों की सभी आवश्यकता पर काम करेंगे।

    भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गर्व करने के सैकड़ों कारण: सीएम

    सीएम साय ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर बनना, रामलला की अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा, जम्मू-कश्मीर से 370 समाप्त होना समेत पार्टी ने उन सभी कार्यों को पूरा कर लिया है, जिसके नारे लगाते हुए हम सभी आज यहां तक पहुंचे हैं। हमारे पास आज भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गर्व करने के सैकड़ों कारण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माताओं और बहनों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनने पर उन्हें हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।

    इस गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू कर दी गई है। 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि 655 करोड़ रुपये पहुंचा दी गई है। सुशासन दिवस पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को 3,716 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस वितरित कर दिया गया। गारंटी के अनुरूप इस साल हम लोगों ने 3100 रुपये क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की। इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकार्ड खरीदी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सावन महोत्सव: दीपका की पुष्पलता बनी सावन क्वीन

    2026-08-19

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-19

    निहारिका टॉकीज में सुविधाओं पर सवाल, टिकट के दाम मल्टीप्लेक्स जैसे लेकिन सुविधाएं नदारद

    2026-08-18

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03843

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24424

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03313

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28298
    Don't Miss
    Blog

    सावन महोत्सव: दीपका की पुष्पलता बनी सावन क्वीन

    By जितेंद्र हथेल2026-08-192

    भिलाई बाजार। दीपका कॉलोनी स्थित मातृ छाया में मीना राठौर एवं हर्षा जायसवाल की अगुवाई…

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-19

    निहारिका टॉकीज में सुविधाओं पर सवाल, टिकट के दाम मल्टीप्लेक्स जैसे लेकिन सुविधाएं नदारद

    2026-08-18

    जश्ने ईद मिलादुन्नबी का गूंजेगा पैगाम, 19 अगस्त को निकलेगा कोरबा में भव्य कार-बाइक जुलूस

    2026-08-18
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.