Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»5 अप्रैल को रिलीज होगी मेरी मां कर्मा, 25 साल की सिनेमैटोग्राफर ने शूट की फिल्म
    Blog

    5 अप्रैल को रिलीज होगी मेरी मां कर्मा, 25 साल की सिनेमैटोग्राफर ने शूट की फिल्म

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-30No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : भारत देश में जितना पॉपुलर बॉलीवुड सिनेमा का कल्चर है, उतना ही पॉपुलर रीजनल (क्षेत्रीय) सिनेमा भी हो गया है। इन दिनों रीजनल सिनेमा एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रहा है। ऐसे में इसी को आगे बढ़ाने के लिए पॉपकॉर्न फिल्म्स 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिल्म मेरी मां कर्मा लेकर आ रहे हैं। यह एक पूर्ण पारिवारिक-एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म को देखते हुए आपको जितना मजा आएगा, उतना ही रोना भी आएगा। इसके साथ ही मेरी मां (माता) कर्मा की कहानी से आपको मोटिवेशन मिलेगा।उक्त बात आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के डायरेक्टर कौस्टेन साहू, नायक शील वर्मा व नायिका कुकी स्वाइन ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने बताया कि फिल्म में मोटिवेशन भी ऐसा की आप अपने जीवन में कुछ कर गुजरने की हिम्मत करेंगे। यह फिल्म दो भाषाओं में रिलीज हो रही है। पहला हिंदी और दूसरा छत्तीसगढ़ी। हालांकि मेकर्स सबसे पहले इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए रिलीज करेंगे और फिर इसे छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा। यह पॉपकॉर्न की पहली फिल्म नहीं है, इसके पहले ले चलहुं अपनी दुआरी का भी निर्माण कर चुके हैं। आदि काल से ही महिलाएं पुरुषों का साथ देती आ रही हैं। दोनों एक ही गाड़ी के पहिए हैं। अगर एक हट जाए तो गाड़ी आगे बढ़ना मुश्किल होगा। ऐसे में अब दौर ऐसा है कि महिलाओं पर केंद्रित फिल्में भी आनी चाहिए। इस फिल्म में ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगहों पर महिलाओं ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म को 25 साल की सिनेमैटोग्राफर आरुषि ने शूट किया है। मेरी मां कर्मा के बारे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। *मेरी मां कर्मा में हैं मंझे हुए कलाकार*मेरी मां कर्मा फिल्म में रीजनल से लेकर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों के अभिनय को देखने को मिलेगा। फिल्म में कर्मा का किरदार छत्तीसगढ़ में अपनी अच्छी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री कुकी स्वाएन ने निभाया है। वहीं फिल्म में ओंकार दास मानिकपुरी, सानंद वर्मा अल्का आमिन, इश्तियाक खान, भगवान तिवारी और सुनीता राजवर जैसी एक्टर्स भी अहम किरदार में नजर आएंगे। *फिल्म के गाने मोह लेंगे दर्शकों का मन*फिल्म मेरी मां कर्मा का संगीत भी बेहद अहम है। इसके हिंदी गानों को जावेद अली, अनुराधा पौडवाल, शाहिद माल्या और साधना सरगम ने गाया है। वहीं, फिल्म के गाने असतंम में राहु बैठा है गाने को लिखा है राहत इन्दोरी जी के बेटे सतलज इन्दोरी जी ने। फिल्म के छत्तीसगढ़ी गाने को विवेक शर्मा, सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, अनुपमा मिश्रा जैसे बेहतरीन गायको ने गाया हैं। 5 अप्रैल को रिलीज होने उक्त फिल्म के गाने दर्शकों का मन मोह लेंगे। फिल्म की सबसे अहम बात है की इसमें एक छत्तीसगढ़ी गाना भी है जो हमे उम्मीद है की पूरे भारत में छत्तीसगढ़ी बोली को एक नया मुकाम देगी जो आज की तारिख में पहले से एक नयी पहचान बना रही है। *बड़े वेब सीरीज बना चुके हैं डायरेक्टर* फिल्म को डायरेक्ट मृत्युंजय सिंह ने किया है। जिनके डायरेक्शन का काम आपको कई बड़े वेब सीरीज जैसे की “Chacha Vidhayak hai hamare और छत्रसाल जैसे बड़े सीरीज में देखने को मिलेगा। मृत्युंजय सिंह कई बड़े वेब सीरिज बना चुके हैं। *द कपिल शर्मा शो लिख चुके हैं राइटर*मेरी मां कर्मा फिल्म की कहानी को कौस्टेन साहू ने लिखा है जिन्होंने इससे पहले “The kapil sharma show” जैसे टीवी शोज लिख चुके है। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए भी कई प्रोजेक्ट जैसे की सिंघम अगेन में काम किया है। इस तरह बालीवुड के अनुभवी राइटर ने माता कर्मा के जीवन पर हिंदी में फिल्म की कहानी तैयार की। *अमिताभ बच्चन के साथ सिनमैटोग्राफर ने किया है काम*फिल्म की सिनेमैटोग्राफी 25 साल की सिनमैटोग्राफर आरुषी बागेश्वर ने की है। आरुषी ने इससे पहले अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी जैसे बड़े कलाकार के साथ चेहरे मूवी में काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01150

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13130

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1630

    कोरबा जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा…

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: मतदान सम्पन्न, मतपेटी सील, अब परिणाम का इंतजार

    2026-06-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.