Wednesday, March 4, 2026
HomeBlogKorba News : बहुओं पर घोषित था 20 हजार का इनाम, एक...

Korba News : बहुओं पर घोषित था 20 हजार का इनाम, एक साथ तीन महिलाओं ने छोड़ा ससुराल, मोबाइल ने पकड़वाया

कोरबा : मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को रायपुर से ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थीं। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थीं। महिलाओं के मिलने पर परिजनों ने ₹20000 का इनाम घोषित किया था।

कोरबा शहर के मोती सागर पारा  इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से तीन महिलाएं एक पखवाड़ा पहले लापता हुई थी। 6 महीने के बच्चे को छोड़कर चले जाने से इस मामले में तूल पकड़ा। घर के लोगों ने महिलाओं की तलाश आसपास में की लेकिन कोई नतीजा नहीं मिले। घर की मुखिया ताराबाई सारथी और सरोजिनी ने उस दौरान बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। 

सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹20000 का इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके बाद से काफी खोजबीन की जा रही थी इसके शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आखिरकार उसे बरामद कर ही लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने एमबी पटेल ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। इनमें से एक परिवार की बहू उसकी ननद और एक फ्रेंड है। पुलिस ने बताया की नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों महिलाओं के एक-एक लापता हो जाने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था जहां उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीनों को बरामद कर लिया गया है।

लापता बड़ी बहू नीरा सारथी, छोटी बहू ज्योति और बडी बहु की बहन रजनी तीनो लापता हुई थीं जिसमें एक बहु के 4 माह का बच्चा भी था जिसे छोड़ कर चली गई थी।  इस घटना के बाद मासूम बच्चा का रो-रो कर बुरा हाल था। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular