Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राताखार में रात 10 बजे तक कथित अवैध रेत परिवहन! CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, खनिज विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में

    2026-10-17

    SECL कोरबा में 16×16 फीट की भव्य रंगोली से दिया ईमानदारी का संदेश, WIPS की महिलाओं ने दिखाया हुनर

    2026-10-16

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सेवा सफर के 12 साल पूरे, वर्षगांठ पर 120 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच

    2026-10-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कलेक्टर श्री चौहान ने जनसंपर्क विभाग के एलईडी और कला जत्था दल को किया रवाना
    Blog

    कलेक्टर श्री चौहान ने जनसंपर्क विभाग के एलईडी और कला जत्था दल को किया रवाना

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-13
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास(सारंगढ़ )

    रायपुर 13 फ़रवरी 2024/कलेक्टर श्री के एल चौहान ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में कला जत्था और एलईडी टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों को बताने और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह दल कार्य करेगा। कलेक्टोरेट परिसर से रवाना की गई इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसम्पर्क विभाग ने तैयार कराया है। यह वैन आगामी दिनों में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू कराएगा। इस एलईडी वैन पर हमने बनाया, हम ही संवारेंगे और मोदी की गारंटी (प्रधानमंत्री) तथा विष्णु का सुशासन (मुख्यमंत्री) स्लोगन के साथ महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई हैं।

    एलईडी वैन की सज्जा छोटे ट्रक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर बनाई गई है। एलईडी वैन की स्क्रीन लगभग 5 फीट तक उपर उठ सकती है। एलईडी में प्रदर्शित शासकीय योजनाओं के वीडियो दिन में सूर्य के प्रकाश में भी स्पष्ट दिखाई देंगे। इसके साथ ही एलईडी के ऑडियो सिस्टम से लोगों को प्रदर्शित योजनाओं की पूरी जानकारी ग्राम पंचायत या हाट-बाजार में ही मिल जायेगी। पूरा एलईडी सिस्टम वैन में स्थापित जनरेटर के माध्यम से लगातार संचालित रहेगा। यह एलईडी वैन तय रूट चार्ट अनुसार ज़िले के सभी ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों-हॉट बाज़ारों में जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी। वैन हर दिन लगभग 4 ग्राम पंचायतों में जाएगी। वैन में चालक-ऑपरेटर सहित कुछ लोग साथ रहेंगे, जो लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे लेने के बारे में भी बताएंगे। यह वैन ग्रामीण इलाकों में जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने में भी मदद करेगी।

    कलेक्टर श्री चौहान ने लोगों से शासकीय योजनाओं को समझ कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मोबाइल स्क्रीन वैन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे रुपये 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ख़रीदी, 3716 करोड़ रुपये 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान का बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण बड़े दाम, रामलला दर्शन योजन के तहत छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन आदि को छोटी-छोटी फिल्मों के माध्यम से बताया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    राताखार में रात 10 बजे तक कथित अवैध रेत परिवहन! CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, खनिज विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में

    2026-10-17

    SECL कोरबा में 16×16 फीट की भव्य रंगोली से दिया ईमानदारी का संदेश, WIPS की महिलाओं ने दिखाया हुनर

    2026-10-16

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सेवा सफर के 12 साल पूरे, वर्षगांठ पर 120 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच

    2026-10-16

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03857

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24437

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28305
    Don't Miss
    Blog

    राताखार में रात 10 बजे तक कथित अवैध रेत परिवहन! CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, खनिज विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में

    By जितेंद्र हथेल2026-10-1714

    कोरबा। जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए…

    SECL कोरबा में 16×16 फीट की भव्य रंगोली से दिया ईमानदारी का संदेश, WIPS की महिलाओं ने दिखाया हुनर

    2026-10-16

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सेवा सफर के 12 साल पूरे, वर्षगांठ पर 120 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच

    2026-10-16

    कोरबा अस्पताल में रेप का आरोपी आराम फरमाते दिखा, बगल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भी लेते रहे आराम! वीडियो वायरल, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

    2026-10-12
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.