कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार संजीत सिन्हा की पूज्य माता श्रीमती शांति देवी, पत्नी स्वर्गीय नकुलेश्वर प्रसाद, का रविवार को 78 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, पत्रकार जगत और परिचितों में शोक की लहर है।श्रीमती शांति देवी अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे उनके निज निवास ‘शांति निवास’, टी.पी. नगर, कोरबा, एसबीआई मेन ब्रांच के पास से निकलेगी।इसके बाद दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।पत्रकार संजीत सिन्हा के मातृशोक पर कोरबा प्रेस क्लब सहित पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




