Friday, December 5, 2025
HomeBlogKorba Crime News : घेराबंदी कर दबोचा गया तलवार समेत दहशतगर्द युवक

Korba Crime News : घेराबंदी कर दबोचा गया तलवार समेत दहशतगर्द युवक

कोरबा : जिले के करतला थाना क्षेत्र के नवाडीह में धारदार तलवार लहराते हुए दहशतगर्दी मचाने वाले युवक को घेराबंदी कर करतला पुलिस ने धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवाडीह थाना करतला निवास युवक बुधराम जाहिरे तलावार लहराकर आने-जाने वालों को आतंकित करते हुए दहशत फैला रहा था। इसकी जानकारी लोगों ने करतला टीआई आशीष सिंह एवं एएसआई मोतीलाल डेडसेना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धरदेबचा। उसके विरूद्ध आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular