Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»लोकसभा चुनाव: कल से पूरे देश में आचार संहिता लागू, CG में चुनाव कितने चरणों में होगा?
    Blog

    लोकसभा चुनाव: कल से पूरे देश में आचार संहिता लागू, CG में चुनाव कितने चरणों में होगा?

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-15No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और बताएगा कि यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए किस दिन कहां वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी इलेक्शन कमिशन शनिवार को ही ऐलान करेगा। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शानिल हैं। पहले भी इन राज्यों के इलेक्शन लोकसभा चुनाव के साथ होते रहे हैं।

    अरुणाचल प्रदेश में तो भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन चल रहा है। फिलहाल ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है। इसके मुखिया नवीन पटनायक बीते कई दो दशकों से ज्यादा वक्त से लगातार राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। वह राज्य के पुनर्गठन के बाद से सूबे की कमान संभाल रहे हैं। उनके पिता वाईएसआर रेड्डी भी अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

    जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि शायद लोकसभा के साथ ही वहां भी इलेक्शन हो जाएं। लेकिन चुनाव आयोग के सूत्र इससे इनकार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ इलेक्शन नहीं होंगे। लेकिन परिस्थितियां ठीक रहीं तो इसी साल अक्टूबर तक महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों के साथ वहां भी वोटिंग कराई जा सकती है। बता दें कि हाल ही में जब चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गया था तो वहां कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मांग की थी कि लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां भी इलेक्शन करा लिए जाएं।

    इतने चरण में हो सकता है चुनाव

    लोकसभा चुनाव 2019 के नोटिफिकेशन पर गौर करें तो पिछले बार देशभर में चुनाव सात चरणों में कराया गया था। इस लिहाज से ये माना जा रहा है कि इस बार भी 7 चरणों में ही चुनाव करया जा सकता है। वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तो दोनों राज्यों में पिछले बार तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराया गया था। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि इस बार भी छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव कराया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01153

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13135

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    Blog

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1844

    कोरबा जिले के तरदा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालकों…

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.