शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बालको नगर कोरबा छ.ग. में ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ परियोजना की ‘हार्ड संस्था’ द्वारा ‘शिक्षक सम्मान समारोह एवं धन्यवाद ज्ञापन’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाने और बाल विवाह मुक्त अभियान में शिक्षकों द्वारा निभाई जा रही सराहनीय भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया साथ ही, आगामी समय में भी इस मुहिम में अपना सहयोग देने के लिए शिक्षकों से आग्रह किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में ‘हार्ड संस्था’ के जिला समन्वयक के द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन परियोजना एवं हार्ड संस्था द्वारा बाल अधिकारों और बाल विवाह उन्मूलन के क्षेत्र में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान किया एवं संस्था की ओर से बाल विवाह मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में अमूल्य योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहयोगियों को श्रीफल एवं गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री पुरूषोत्तम सर एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ परियोजना और हार्ड संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने में वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। शिक्षकों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और समाज को जागरूक करने का वादा किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया और समाज से इस प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने का शपथ लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




