Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सक्ती में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-25

    एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी

    2026-08-24

    कोरबा से बस्तर-सरगुजा तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षक और 1 SI इधर से उधर; DGP ने जारी किया तबादला आदेश

    2026-08-20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»इंतजार की घड़ियां खत्म: 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, पीएम मोदी वर्चुअल जारी करेंगे
    Blog

    इंतजार की घड़ियां खत्म: 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, पीएम मोदी वर्चुअल जारी करेंगे

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-08
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। उनके हाथ में जल्द पैसा होगा। दरअसल 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है। ट्वीट कर लिखा कि महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।

    इससे पहले शासन स्तर पर 1 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई और अब 10 मार्च को जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

    साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू
    नई तारीख की घोषणा होते ही अब शासन स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

    प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा लाभ
    इस योजना का लाभ प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन गलत जानकारी या गलत दस्तावेज की वजह से 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। जिसका उपयोग वे कर सकेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सक्ती में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-25

    एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी

    2026-08-24

    कोरबा से बस्तर-सरगुजा तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षक और 1 SI इधर से उधर; DGP ने जारी किया तबादला आदेश

    2026-08-20

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03855

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24425

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03314

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28304
    Don't Miss
    Blog

    सक्ती में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

    By जितेंद्र हथेल2026-08-251

    सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का…

    एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी

    2026-08-24

    कोरबा से बस्तर-सरगुजा तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षक और 1 SI इधर से उधर; DGP ने जारी किया तबादला आदेश

    2026-08-20

    दीपका, कटघोरा, बाकीमोगरा, दर्री और कोरबा शहर समेत सातों सर्किल में कार्रवाई की चर्चा; सूत्रों का दावा—“पैसा दो या जेल जाओ” जैसी स्थिति से परेशान लोग

    2026-08-20
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.