Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर जनदर्शन में कशीनगर के सरकारी जमीन की अवैध सौदे का मामला,रडार पर आए क्रेता-विक्रेता,पट्टे की आड़ में 22 लाख का सौदा l

    2026-05-12

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भुट्टा चौक के पास एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर जाम में फंस गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

    2026-05-12

    कोरबा नियुक्ति के समय किया नंबरों का खेल,17 साल बाद DEO ने खोली प्रधान पाठक की पोल।

    2026-05-11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»इंतजार की घड़ियां खत्म: 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, पीएम मोदी वर्चुअल जारी करेंगे
    Blog

    इंतजार की घड़ियां खत्म: 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, पीएम मोदी वर्चुअल जारी करेंगे

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-08No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। उनके हाथ में जल्द पैसा होगा। दरअसल 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है। ट्वीट कर लिखा कि महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।

    इससे पहले शासन स्तर पर 1 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई और अब 10 मार्च को जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

    साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू
    नई तारीख की घोषणा होते ही अब शासन स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

    प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा लाभ
    इस योजना का लाभ प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन गलत जानकारी या गलत दस्तावेज की वजह से 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। जिसका उपयोग वे कर सकेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में कशीनगर के सरकारी जमीन की अवैध सौदे का मामला,रडार पर आए क्रेता-विक्रेता,पट्टे की आड़ में 22 लाख का सौदा l

    2026-05-12

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भुट्टा चौक के पास एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर जाम में फंस गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

    2026-05-12

    कोरबा नियुक्ति के समय किया नंबरों का खेल,17 साल बाद DEO ने खोली प्रधान पाठक की पोल।

    2026-05-11

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0178

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0676

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2026-05-1145

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोहड़िया बरपारा में व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर

    2026-05-1017
    Don't Miss
    Blog

    कलेक्टर जनदर्शन में कशीनगर के सरकारी जमीन की अवैध सौदे का मामला,रडार पर आए क्रेता-विक्रेता,पट्टे की आड़ में 22 लाख का सौदा l

    By जितेंद्र हथेल2026-05-1211

    छत्तीसगढ़ / कोरबा जिला कलेक्टर के साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे एक मामले ने प्रशासनिक…

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भुट्टा चौक के पास एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर जाम में फंस गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

    2026-05-12

    कोरबा नियुक्ति के समय किया नंबरों का खेल,17 साल बाद DEO ने खोली प्रधान पाठक की पोल।

    2026-05-11

    शिक्षक फर्जी मार्कशीट के दम पर 17 साल से ले रहे थे सैलरी, DEO ने जारी किया आरोप पत्र,अब नपेंगे कोरबा के ये हेडमास्टर ?

    2026-05-11
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.