Tuesday, February 17, 2026
HomeBlogअवैध रेत खनन करने वाले ट्रक ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

अवैध रेत खनन करने वाले ट्रक ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

कोरबा : कोरबा के रिसदी चौक परगुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर जांच कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार साहू (35 साल) गुरुवार की सुबह फर्स्ट शिफ्ट में ड्यूटी करने बालको जा रहा था। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे रेत से भरे ट्रैक्टर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए संजीव को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

इसके बाद संजीव को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम संजीव कुमार साहू था। वह मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। वर्तमान में कोरबा के रिसदी में रहता था। संजीव बालको के वेदांता कंपनी में काम करता था। संजीव के कंपनी के साइड इंचार्ज अनिश सिंह ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली कि रिसदी के पास उसका एक्सीडेंट हो गया है जब वह घटना स्थल पहुंचा तो उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की तब जाकर उसने इसकी सूचना संजीव के परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि संजीव घर का इकलौता कमाने वाला युवक था और शादी को महज 3 साल हुए हैं। संजीव का दो महीने का एक बेटा भी है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular