जीवन चौहान/कोरबा। शासन के आदेश के अनुसार निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ट्रेनिंग के लिए मसूरी भेजे गए हैं। उनकी ट्रेनिंग के दौरान निगम का कामकाज निर्बाध रहे, इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने शनिवार को एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि श्री पांडेय की आमद तक नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा 13 जून तक निगम के कमिश्नर का प्रभार संभालेंगे। पालिक निगम कोरबा के आशुतोष पांडेय 5 मई से से 13 जून तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण के लिए गए हैं। इस कारण राज्य सरकार द्वारा विनय कुमार मिश्रा, अपर आयुक्त, नगर निगम को उक्त अवधिं के लिए आयुक्त नगर निगम, कोरबा का प्रभार सौंपा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


