Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»उरगा मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
    Blog

    उरगा मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-08-14No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रितिक वैष्णव की रिपोर्ट

    प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर “हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा” एवं “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उरगा मण्डल द्वारा अध्यक्ष किशन साव के नेतृत्व में ग्राम बुन्देली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना था।
    यात्रा का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक शाला मैदान से हुआ, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान डी जे साउंड के साथ गगन भेदी नारे और जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा गांव व क्षेत्र का वातावरण देश प्रेम से लबालब हो गया।
    तिरंगा यात्रा में भारत माता और वीर सैनिकों की सजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। छत्तीसगढ़ी लोक परिधान में बालिकाएं देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आये। गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति, विद्यालयीन बच्चे और भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से पूरा गांव भर गया था।
    बालिकाओं को सुआ नृत्य और देशभक्ति गीतों पर झूमते देख कार्यकर्ता खुद को रोक नहीं पाए और नाचते गाते झूमते हुए बस्ती भ्रमण कर बुन्देली, करुमौहा होते हुए पुनः पूर्व माध्यमिक शाला में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन मण्डल अध्यक्ष किशन साव द्वारा उद्बोधन तथा संजय वैष्णव द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया।
    यह यात्रा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं देश के वीर सैनिकों के पराक्रम को नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करने हेतु ऑपरेशन सिन्दूर थीम पर आधारित रहा।
    तिरंगा यात्रा के दौरान लगाए गए गगन भेदी नारे और जयकारे ने पूरे क्षेत्र का वातावरण को देश प्रेम से भर दिया। इस यात्रा ने लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को जगाने का अवसर प्रदान किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शुस्मिता अनन्त, मण्डल अध्यक्ष किशन साव, महामंत्री द्वय संजय वैष्णव एवं पवन कंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अजय कंवर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अविनाश कंवर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भागवत कश्यप, राममनोहर सोनी, रामचंद्र पाटले, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ संजय वैष्णव, कार्यक्रम के संयोजक गोवर्धन पटेल, सह संयोजक ताराचंद साहू, दशरथ उरांव, मनोज धीरहे, श्रीमती जवाबाई गोंड, कमलेश अनन्त, कुमार कंवर, तोष कुमार साहू, रामरतन सिंह ठाकुर, मनोज कर्ष, दिलीप कौशिक, रामवतार चंद्रा, देवनारायण साहू, शांतिलाल पाटले, भरत रंगारी, सलजा रंगारी, प्रतिमा सोनवानी, दुर्गा जायसवाल, भुवनेश्वरी कंवर, गजेन्द्र वैष्णव, चुन्नीलाल पाटील, फागु श्रीवास, टीकम साहू, विषम्भर साहू, दयाराम मंझवार, योगेश साहू, रामचंद्र पटेल, सीताराम कोसले, कौशल साहू, पराऊ उरांव, दर्शन मरावी सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। माध्यमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला बुन्देली के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं ने मिलकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया एवं भारत माता की झांकी तैयार कर यात्रा को सफल बनाया।
    यात्रा पूरे गांव में बस्ती भ्रमण करते हुए वापस पूर्व माध्यमिक शाला में समाप्त हुई, जहां मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने उपस्थित गणमान्य को देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने तिरंगे को सम्मान देने और देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    आदिवासी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी: प्रधान0 विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे 5 दिवसीय कार्यक्रम, समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

    2025-08-051

    चाम्पा से रेत ला कर एल एंड टी कम्पनी को कर रहा था सप्लाई चंपा निवासी गजानंद मोदी का निकला गाड़ी ।

    2025-05-141

    भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है,, मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है

    2025-05-131

    मातृ दिवस के पावन अवसर पर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा द्वारा स्वर्वमांगला वृद्धाश्रम में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का किया गया आयोज, महापौर रहीं श्रीमती संजू देवी रहीं मुख्य अतिथि

    2025-05-121
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    By जितेंद्र हथेल2026-04-070

    कोरबा जिले के मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है।…

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    कोरबा जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है।खरमोर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई… और सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को समय पर इसकी जानकारी तक नहीं दी

    2026-03-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.