
जीवन चौहान/रिपोर्टर/रजगामार। भाजपा युवा मोर्चा मंडल-कुदमुरा के अध्यक्ष धनंजय चौहान एवं साथियों ने पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। आगामी 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अलग अलग स्थानों में पौधरोपण का किया जाएगा। मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी के द्वारा समस्त देशवासियों को आह्वान किया गया कि सभी देशवासी अपने जीवन काल में अधिक से अधिक वृक्ष अवश्य लगाएं, और उनकी सुरक्षा भी करें। इसी कड़ी में भाजपा संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रम कर एक पेड़ मां के नाम प्रत्येक शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर तक आयोजित किया जाना है, जिसके तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल-कुदमुरा के अध्यक्ष धनंजय चौहान एवं उनके साथियों द्वारा रजगामार बूथ स्तर पर अलग-अलग फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान संजय कश्यप, चेतन वर्मा, राहुल केंवट, आकाश थापा उपस्थित रहे।