कोरबा। उरगा मुख्य मार्ग से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक हाइड्रा वाहन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 26 वर्षीय सोनू यादव का शव उसके हाइड्रा वाहन के नीचे पड़ा मिला।बताया जा रहा है कि सोनू यादव शक्ति जिले के नगरदा का रहने वाला था और पिछले करीब तीन वर्षों से निजी कंपनी में हाइड्रा वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था।मंगलवार को सोनू अपने बड़े भाई के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने घर जाने वाला था। उसने फोन पर परिजनों से बात कर जन्मदिन में पहुंचने की बात भी कही थी। लेकिन जब वह समय पर घर नहीं पहुंचा और मोबाइल पर लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।इसी बीच उरगा मुख्य मार्ग पर सोनू का हाइड्रा वाहन खड़ा मिला, जबकि सोनू वाहन के नीचे पड़ा हुआ था। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोनू को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सोनू को किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मारी थी या हाइड्रा वाहन से ही कोई दुर्घटना हुई।मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




