Thursday, November 13, 2025
HomeBlogदुर्गा पूजा पंडाल मैदान पर ठेकेदार का कब्जा, प्रबंधन बना हुआ है...

दुर्गा पूजा पंडाल मैदान पर ठेकेदार का कब्जा, प्रबंधन बना हुआ है मेहरबान, क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त, कुसमुंडा क्षेत्र का मामला

जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/एसईसीएल कुसमुंडा के नेहरू नगर क्षेत्र में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल मैदान को एक ठेकेदार द्वारा कब्जा कर बड़ी संख्या में अपनी चारपहिया व अन्य वाहनों को पार्क किया जा रहा है। मुख्य द्वारा पर ताला लगाकर अन्य लोगों को प्रवेश करने नहीं दिया जाता, इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त है। वहीं प्रबंधन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसईसीएल में चार पहिया वाहन हायरिंग का काम करने वाले एक ठेकेदार के द्वारा लगभग 4 से 5 एकड़ में फैले नेहरू नगर के दुर्गा मैदान में पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है। विगत कई वर्षों से यह कब्जा खुलेआम चल रहा है। लोग बताते हैं कि ठेकेदार के द्वारा यहां बड़ी संख्या में वाहनों को पार्किंग बनाकर खड़ा किया जाता है। सामने गेट पर ताला लगाकर अन्य किसी भी व्यक्ति, अधिकारी अथवा कर्मचारी के वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता। इसके अलावा एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक के द्वारा इस ठेकेदार पर मेहरबानी करते हुए मैदान के अंदर ही कई भवनों का निर्माण कराया गया है जिसका उपयोग ठेकेदार द्वारा स्वयं ही किया जा रहा है। दबी जुबान में कई श्रमिक नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है परंतु अधिकारियों से साठगांठ और क्षेत्र में दबदबा को देखते हुए कोई भी इस पर खुलकर बात करने से बचते हुए नजर आ रहे है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आम लोगों के लिए यह मैदान साल में एक बार दुर्गा पूजा के लिए खुलता है मैदान के द्वारा इसके बाद लोगों के लिए बंद हो जाता है बीते 10 वर्षों से भी अधिक ठेकेदार का मैदान पर एक अधिकार बना हुआ है सार्वजनिक उपयोग के मैदान पर ठेकेदार के कब्जा को लेकर विभागीय कार्रवाई का इंतजार लोग वर्षों से कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular