Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालको पावर प्लांट के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सफल आंदोलन, स्थानीय जनता का मिला व्यापक समर्थन

    2026-05-25

    15 हजार रुपये की उधारी बनी मौत की वजह, बसंत पटेल आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

    2026-05-23

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    2026-05-18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»पैसा मांग करने पर आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट, जघन्य हत्या के आरोपी को घटना के बाद लिया हिरासत में,
    Blog

    पैसा मांग करने पर आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट, जघन्य हत्या के आरोपी को घटना के बाद लिया हिरासत में,

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-06-01No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    *बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

    जीवन चौहान/रिपोर्टर/बारद्वार/दिनांक 30.05.25 के रात्रि 10.00 बजे सूचना मिला कि डुमरपारा में एक महिला की शव संदिग्ध अवस्था में मिला है सूचना मिलने पर तत्काल हमराह स्टाफ के थाना प्रभारी ग्राम डुमरपारा घटनास्थल रवाना हुआ, जहां सूचक/प्रार्थी रामकुमार पिता स्व. ईश्वर लाल केंवट निवासी डुमरपारा मौके पर उपस्थित आकर देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कराया कि दिनाकं 30.05.2025 के प्रातः 09.00 बजे अपने लुना से ग्राम डोंगरीडीह गुरु महराज यादराम बाबाजी के आश्रम उनके जन्म दिन मे शामिल होने गया था। उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट, बेटी चंचल केंवट, भारती केंवट घर पर थे तथा लडका तनवीर केंवट प्रातः 08.00 बजे काम पर चला गया था डोंगरीडीह आश्रम से शाम लगभग 07.00 बजे वापस वह घर पहुचा तो उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट घर पर नही थी तब प्रार्थी की दूसरी बेटी चंचल बतायी कि मां दोपहर 03.00 बजे से घर पर नही है कहीं चली गई है बताकर नहीं गई है। जिसे प्रार्थी अपने बेटे तनवीर के साथ खोजते हुये घर के बगल में युधिष्ठीर केंवट का खंडहरनुमा मकान मे जाकर देखें तो प्रार्थी की पत्नि दुवासबाई केंवट युधिष्ठीर केंवट के खंडहरनुमा मकान के कमरे मे लहुलूहान मृत हालत में पडी थी। दुवासबाई के माथा, सिर एवं शरीर में अन्य जगह पर गंभीर चोट दिख रहा था। दुवासबाई का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी चीज से मार कर गंभीर चोट पहुचाकर हत्या की गई है ,यह सूचना थाना बाराद्वार मे प्रार्थी द्वारा देने पर मौके में उपस्थित होकर थाना बाराद्वार द्वारा देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कर जांच विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मौके जांच पर डाॅग स्काॅट एवं फोरेंसिंक टीम से निरीक्षण एवं गवाहों का कथन ,घटना स्थल निरीक्षण , के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि मृतिका दुवास बाई एवं पड़ोसी राम कुमार केवंट के साथ अवैध संबंध है । इस घटना का नंबरी मर्ग इंटीमेशन एवं नंबरी अपराध कायम धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत किया गया ।* *घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी बाराद्वार की मुस्तैदी से अज्ञात आरोपी के संबंध में मुखबीरों से जानकारी एकतत्र कर से घटना के 08 घण्टा बाद ग्राम डुमरपारा से संदेही रामुकमार केंवट पिता गुलाब राम केंवट उम्र 48 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0) को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना कबूल कर बताया कि लगभग आज से 30 साल पहले अपने ग्राम कंडरा चैंकी पंतोरा जिला जांजगीर चांपा से आकर अपने ससुराल डूमरपारा में रहता था,पहली पत्नि का देहांत 2014 में होने के बाद गया 2022 में ग्राम तिलकेजा कोरबा से श्रीमति ललिता केंवट को चुडी पहना कर पत्नि के तौर पर विवाह किया था, विवाह के बाद आस पडोस के लोग से संदेही रामकुमार का दुवास बाई से प्रेम सबंध है कहकर बताने से छोडकर चार महिना बाद ही भाग गई थी, संदेही ने बताया कि पत्नि के भाग जाने से वह अकेला हो गया था। उन दोनो का अवैध प्रेम सबंध आज से लगभग 10 साल से था आरोपी के घर के सामनें रहने वाली दुवासबाई केंवट के साथ अवैध प्रेम सबंध उसका पति जब लद्दाख कमानें चला गया था तब से था। दिनांक 30.05.25 को दुवासबाई का पति जब डोंगरीडीह अपने काम से गया था इसकी जानकारी आरोपी को भी थी , दोपहर समय लगभग 02.50 बजे दोपहर घर में सो रहा था तब दुवास बाई उसके घर के दरवाजे को खटखटाई वह घर से बाहर निकला तो आरोपी को ईशारा करके दुवासबाई केंवट सुनें मकान में आनें के लिये बोली उसके पीछे पीछे वह गया। दुवासबाई ने युधिष्ठीर केंवट के मकान कमरा अंदर आरोपी से 5000 रूपये जरूरत है कहकर मांग की, उसे रूपये नहीं है रायगढ से मंगाया हूं आ जायेगा पैसा तब तुम्हे दे दूंगा बोला उतने में ही दुवासबाई केवट नाराज होकर गुस्से से आरोपी को दो झापड़ गाल में मारी तब आरोपी भी दो झापड़ मारा तथा वहीं पर कमरे में पडे मोटा मजबूत लकडी के गुटके से दुवासबाई के माथा, सिर ,वं अन्य जगह पर जोर से तीन बार मारा जिससे वह जमीन में गिर गई जमीन पर छटपटानें लगी कुछ ही समय पर उसकी मृत्यु हो गई जिस लकडी के गुटके से दुवास बाई की मारकर हत्या की है उसको वहीं पर छोडा और कंबल को उसके उपर ढंक कर भाग गया। घटना का पटाक्षेप करने के लिये कोरबा का डाॅग स्काॅट “ बाॅघा” की घटनास्थल निरीक्षण घटना मे आरोपी द्वारा पहने हुये कपडे़ की बरामदगी और आरोपी के पहचान के लिये महत्तवपूर्ण भूमिका रही है । घटनास्थल से आरोपी के पहने हुये कपड़ो पर लगे धब्बो को एफएसएल अधिकारी के द्वारा प्रारंभिक तौर पर परीक्षण कर मानव रक्त के धब्बे होना पाया गया जिसे आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने का भी भरसक प्रयास किया गया था । मामले मे घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य एवं आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या कारित करने के लिये आरोपी द्वारा इस्तेमाली लकड़ी का गुटका को जप्त कर, पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल ,सउनि यशवंत राठौर ,सउनि नजीर हुसैन , प्रआर. राजेश पैकरा, प्रआर. अरूण कौशिक ,आर. यौगेश राठौर ,अजय बंजारे , किशोर सिदार , रामनिवास उरांव , दिलसाय सोनवानी, कंचन सिदार, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार एवं मआर रेखा राठौर का योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    बालको पावर प्लांट के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सफल आंदोलन, स्थानीय जनता का मिला व्यापक समर्थन

    2026-05-25

    15 हजार रुपये की उधारी बनी मौत की वजह, बसंत पटेल आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

    2026-05-23

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    2026-05-18

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-1379

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0179

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0677

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2026-05-1145
    Don't Miss
    Blog

    बालको पावर प्लांट के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सफल आंदोलन, स्थानीय जनता का मिला व्यापक समर्थन

    By जितेंद्र हथेल2026-05-251

    बालको पावर प्लांट द्वारा केशला नदी (डेंगुरनाला) में कथित रूप से केमिकल युक्त दूषित पानी…

    15 हजार रुपये की उधारी बनी मौत की वजह, बसंत पटेल आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

    2026-05-23

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    2026-05-18

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसाडीह, थाना मौल खरौदा निवासी खगेश कुमार बीते 25 जनवरी 2026 से लापता हैं

    2026-05-18
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.