Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिसब्रांड सूजी मामले में मोहनम बिग बाजार को झटका, ट्रिब्यूनल ने खारिज की अपील, 3 लाख रुपये की पेनाल्टी बरकरार

    2026-06-07

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03

    कोयला मजदूर सभा ने कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को दी नई मजबूती, अशोक साहू और लक्ष्मण सिंह बने जेसीसी सदस्य

    2026-05-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»प्रोफेसर सुरेश चन्द्र तिवारी और सुधा तिवारी को धारा 420 भा.दं.सं. के अंतर्गत 3-3 वर्ष की सजा व अर्थदण्ड
    Blog

    प्रोफेसर सुरेश चन्द्र तिवारी और सुधा तिवारी को धारा 420 भा.दं.सं. के अंतर्गत 3-3 वर्ष की सजा व अर्थदण्ड

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-05-08No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा :- दादरखुर्द में जमीन विक्रय के नाम पर बेईमानी पूर्वक आशय से 16,50,000/- रूपये (सोलह लाख पचास हजार रूपये) प्राप्त कर छल कारित किया गया। बेईमानी पूर्वक लाभ प्राप्त करने के लिए सह आरोपी के साथ आपराधिक षडयंत्र कारित किया। मामले में परशुराम नगर, दादर निवासी प्रोफेसर व उनकी पत्नी के विरुद्ध दण्डादेश पारित हुआ है। प्रकरण में शासन की ओर से जिला लोक अभियोजक (DPO) एसके मिश्रा ने पैरवी की।

    दिनांक 10.07.2020 को लिखित शिकायत पत्र मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र( थाना- कोतवाली) में प्रार्थी जगदीश मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। वह मित्र मंडल कॉलोनी, साकेत विहार पटना, जिला-पटना (बिहार), हाल मुकाम ए-104, स्वर्ण रेसीडेंसी, सीपत रोड राजकिशोर नगर बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी है।

    उसका छोटा भाई मदन मिश्रा, पिता स्व. रघुनाथ मिश्रा, एसईसीएल दीपका में जनरल मैंनेजर के पद पर वर्ष 2012-14 के बीच कार्यरत था तथा स्वयं वह अंडर सेकेट्ररी बिहार सरकार की नौकरी से सेवानिवृत्त हो गया है। सेवानिवृत्त होने के पश्चात् प्राप्त राशियों के सदुपयोग हेतु उसे एक भूमि क्रय करने की आवश्यकता थी। अरूण त्रिपाठी एसईसीएल में दीपका गेवरा क्षेत्र में ठेकेदारी करते थे, उन्होंने उसके भाई मदन मिश्रा को बताया कि दादरखुर्द निवासी सुरेशचंद तिवारी अपनी भूमि का विक्रय कर रहे हैं।

    जिस पर वह और उसका छोटा भाई मदन मिश्रा, अरूण त्रिपाठी के साथ सुरेशचंद तिवारी के घर पहुंचे। तब सुरेश तिवारी ने बताया कि उनकी एक भूमि, जो उनकी पत्नी सुधा तिवारी के नाम पर है और ग्राम दादरखुर्द में स्थित है, जिसका खसरा नंबर पूर्व 529/3/क/2, नया खसरा नंबर 905/2 है, में से 12 डिसमिल भूमि को विक्रय करना चाहते हैं, उसके बाद सुरेश तिवारी ने जमीन दिखाई और पसंद आने पर सौदा कर 16 लाख 50 हजार रुपये का लेन-देन कर जमीन रजिस्ट्री करा दी गई।

    नामान्तरण के दौरान पता चला कि उक्त जमीन तो इनके नाम पर है ही नहीं, व धोखा हुआ है। पीड़ित ने जब अपने रुपए वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी भी दी गई। पीड़ित द्वारा षड्यंत्रपूर्वक ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर सुरेशचंद्र तिवारी व श्रीमती सुधा तिवारी पर धारा 420, 120 बी के तहत जुर्म दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

    विचाराधीन मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सत्यानंद प्रसाद ने दोषसिद्ध पाते हुए दण्डादेश पारित किया। आरोपीगण सुरेश चन्द्र तिवारी एवं श्रीमती सुधा तिवारी को धारा 420 भा.दं.सं. के अंतर्गत 03-03 वर्ष के कठोर कारावास और 10,000-10,000/- रूपये के अर्थदंड से तथा धारा 120बी भा.दं.सं. के अंतर्गत 03-03 वर्ष के कठोर कारावास और 10,000- 10,000/-रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।

    उपरोक्त दोनों धाराओं के अंतर्गत दंडित कठोर कारावास साथ-साथ चलेंगी। अर्थदंड अदा नहीं किये जाने पर प्रत्येक धारा के अंतर्गत 06-06 मास के कठोर कारावास की सजा पृथक से भुगताई जावे। अर्थदंड अदा करने में व्यतिकम करने पर भुगताई जाने वाली कारावास की सजा प्रत्येक धारा में पृथक-पृथक अर्थात् एक के बाद एक चलेंगी।

    0 3 माह में देना होगा 25 लाख 50 हजार रुपये

    न्यायाधीश ने दण्डादेश में लेख किया है कि आरोपीगण के कृत्य के कारण प्रार्थी जगदीश मिश्रा को अत्याधिक हानि उठानी पड़ी है। प्रार्थी के द्वारा 15,00,000/- रूपये जैसे बड़ी राशि वर्ष 2013 में तथा 1,50,000/- रूपये कुल 16,50,000/- रूपये आरोपीगण को दिया गया है। आरोपीगण को सजा होने के पश्चात् भी प्रार्थी को हुई हानि की भरपाई नहीं होती है।

    अतः धारा 357 दं.प्र.सं. के अंतर्गत यह न्यायालय आरोपीगण को आदेश देती है कि आरोपीगण 16,50,000/- रूपये तथा वर्ष 2016 से उस पर 6 प्रतिशत का साधारण ब्याज सहित कुल 25,50,000/- रूपये निर्णय दिनांक से 03 माह के भीतर अदा करेंगे। आरोपीगण द्वारा उक्त प्रतिकर की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर उसकी वसूली जुर्माने की वसूली की तरह की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    मिसब्रांड सूजी मामले में मोहनम बिग बाजार को झटका, ट्रिब्यूनल ने खारिज की अपील, 3 लाख रुपये की पेनाल्टी बरकरार

    2026-06-07

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03

    कोयला मजदूर सभा ने कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को दी नई मजबूती, अशोक साहू और लक्ष्मण सिंह बने जेसीसी सदस्य

    2026-05-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03165

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01127

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099

    ग्राम पंचायत चैनपुर में घटिया निर्माण का आरोप, सरपंच-सचिव पर लापरवाही के सवाल

    2026-05-2693
    Don't Miss
    Blog

    मिसब्रांड सूजी मामले में मोहनम बिग बाजार को झटका, ट्रिब्यूनल ने खारिज की अपील, 3 लाख रुपये की पेनाल्टी बरकरार

    By जितेंद्र हथेल2026-06-0719

    कोरबा जिले के जमनीपाली स्थित मोहनम बिग बाजार के संचालकों को मिसब्रांड पैक्ड सूजी मामले…

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03

    कोयला मजदूर सभा ने कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को दी नई मजबूती, अशोक साहू और लक्ष्मण सिंह बने जेसीसी सदस्य

    2026-05-31

    हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा कोरबा में पहली बार 3 मरीजों में सफल एआईसीडी प्रत्यारोपणअब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार

    2026-05-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.