Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»कोरबा»बगबुडा में सड़क बनने से पहले ही फट गई — घटिया निर्माण का नमूना, ठेकेदार-जनपद सदस्य और सरपंच पर उठे सवाल
    कोरबा

    बगबुडा में सड़क बनने से पहले ही फट गई — घटिया निर्माण का नमूना, ठेकेदार-जनपद सदस्य और सरपंच पर उठे सवाल

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-11-10No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रितिक वैष्णव की रिपोर्ट

    कोरबा। ग्राम पंचायत बगबुडा में बन रही विधायक मद की सड़क अभी पूरी भी नहीं बनी और दरारें पड़नी शुरू हो गईं। सड़क के किनारों पर मिट्टी धंसने और जगह-जगह फटने से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। लोग साफ कह रहे हैं — “सरकार की सड़क बनी नहीं, टूटनी शुरू हो गई।”

    ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का खुला इस्तेमाल हो रहा है। नींव ठीक से नहीं भरी गई, अधूरा छोड़ा गया, और न ही किसी इंजीनियर या जिम्मेदार अधिकारी की सही निगरानी हो रही है। ठेकेदार मनमर्जी से काम चला रहा है और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

    गांववालों व सरपंच ने बताया कि यह ₹9 लाख की योजना है, जिसमें सीसी रोड की लंबाई करीब 358 मीटर तय की गई है। काम विधायक मद से स्वीकृत हुआ है और इसका जिम्मा जनपद सदस्य किशन कोसले और ग्राम सरपंच दोनों के हाथ में है। लेकिन सड़क की हालत देखकर साफ है कि गुणवत्ता से ज्यादा जल्दबाजी और जेब भरने की होड़ रही है।

    जब इस बारे में सरपंच से बात की गई तो उन्होंने कहा कि काम जनपद सदस्य के जिम्मे है। वहीं जनपद सदस्य किशन कोसले ने कहा कि यह काम विभाग की निगरानी में चल रहा है। यानी जिम्मेदारी की गेंद एक-दूसरे के पाले में उछाली जा रही है — और बीच में गांववाले धूल और दरारें झेल रहे हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले ही सड़क टूटने लगी है, जो इस बात का सबूत है कि निर्माण में भारी लापरवाही हुई है। उनका कहना है — “हमने सालों बाद सड़क की उम्मीद की थी, पर अब लगता है कि सड़क नहीं, धोखा मिला है।”

    ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरा प्रकरण की तकनीकी जांच करवाई जाए और ठेकेदार, जनपद सदस्य किशन कोसले, सरपंच और निगरानी में लगे इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाए।

    सवाल साफ है —
    जब 9 लाख की सड़क बनने से पहले ही फटने लगे, तो जिम्मेदार कौन?
    जवाबदेही से भागने वाले अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर कब जवाब देंगे?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    नवतपा ने दूसरे दिन शहर को बनाया तालाब

    2025-05-272

    कोरबा – भैंसामुड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन-परिवहन, कार्यवाही करने में अधिकारी सुस्त

    2025-04-042

    खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की मांग,चेंबर ऑफ कॉमर्स ने लिखा पत्र

    2024-07-162

    मध्यप्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने तस्करों ने अपनाया नायाब तरीका, पुलिस ने ऐसे किया राजफाश

    2024-02-132
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    By जितेंद्र हथेल2026-04-071

    कोरबा जिले के मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है।…

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    कोरबा जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है।खरमोर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई… और सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को समय पर इसकी जानकारी तक नहीं दी

    2026-03-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.