Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    2026-06-30

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, राताखार मिनी गोवा में प्रशासन पर उठे सवाल

    2026-06-30

    12वें वेतन समझौते और JBCCI के गठन की मांग तेज, गेवरा केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला में श्रमिकों की गेट मीटिंग

    2026-06-30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»वाशिंग मशीन में करप्टेड जाते हैं, उधर से निष्कलंक होकर निकलते हैं : ज्योत्सना, जब जरूरत थी तब कहां थीं सरोज पाण्डेय, जनता का 12 करोड़ कहां छिपा कर रखा था…?
    Blog

    वाशिंग मशीन में करप्टेड जाते हैं, उधर से निष्कलंक होकर निकलते हैं : ज्योत्सना, जब जरूरत थी तब कहां थीं सरोज पाण्डेय, जनता का 12 करोड़ कहां छिपा कर रखा था…?

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-22
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने सघन जनसंपर्क व दौरे की कड़ी में वार्डों में पहुंचकर कांग्रेस की सरकार कोरबा व केन्द्र में बनाने का आह्वान किया। सांसद ने नगर पालिक निगम के वार्ड 4 देवांगनपारा, एमपी नगर सहित दीपका आदि क्षेत्रों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सांसद ने भाजपा प्रत्याशी द्वारा लगातार किए जा रहे व्यक्तिगत हमले पर कहा कि यहां जो आई हैं वो पहले कहां थीं, उनका अता है न पता। पहले वे अपना पता बताएं। मुझे कोसने के अलावा और कर क्या रहीं हैं, कोरोना के समय ये कहां थी जब जनता को जरूरत थी। अभी आकर 12 करोड़ रुपए दे दिया तो बताये ये रुपए इतने दिनों तक क्यों और कहां किसके लिए छिपा कर रखी थीं। मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगातीं है लेकिन जो भ्रष्टों की सरकार बनाकर रखें है, एक तरफ वाशिंग मशीन में करप्टेड जाते हैं और उधर से निष्कलंक होकर निकलते हैं। उन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है ये जनता जानती है और मुझ पर आरोप साबित करके दिखाएं। सांसद ने कहा कि जो इंसान एक महिला की इज्जत नहीं करता वह देश की महिलाओं की क्या इज्जत करेगा, इसलिए महिलाओं को अपने सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस को चुनना है। कांग्रेस की सरकार में 20 करोड़ जनता गरीब थी और इन्होंने 10 साल में 80 करोड़ गरीब बना दिए तो विकास कहां है। ऐसी 10 साल की सरकार को अब बदलना है। उन्होंने कहा कि अत्याचार और तानाशाही खत्म करने के लिए कांग्रेस को चुनना है वरना 400 पार का नारा बताता है कि इनकी नीयत खराब हो चुकी है और लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। सांसद ने कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी के तहत दिए जाने वाले लाभ की जानकारी उपस्थित लोगों को दी और कांग्रेस को कोरबा से लेकर दिल्ली तक आशीर्वाद देने का आग्रह किया। सांसद ने दीपका में ब्लाक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, उषा तिवारी, तनवीर अहमद, गोपाल ऋषिकर भारती, घासीराम अनंत, सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    2026-06-30

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, राताखार मिनी गोवा में प्रशासन पर उठे सवाल

    2026-06-30

    12वें वेतन समझौते और JBCCI के गठन की मांग तेज, गेवरा केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला में श्रमिकों की गेट मीटिंग

    2026-06-30

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03189

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01163

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13155

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25143
    Don't Miss
    Blog

    दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    By जितेंद्र हथेल2026-06-3075

    मृतका की पहचान नंदिनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री…

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, राताखार मिनी गोवा में प्रशासन पर उठे सवाल

    2026-06-30

    12वें वेतन समझौते और JBCCI के गठन की मांग तेज, गेवरा केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला में श्रमिकों की गेट मीटिंग

    2026-06-30

    नवाडीह के जंगल में मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी… जांच में जुटी पुलिस

    2026-06-29
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.