जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा। देश में युद्ध जैसे आपातकालीन स्थिति एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु छग शासन द्वारा 8 जिला रायपुर, कोरबा, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दन्तेवाड़ा, जांजगीर-चांपा एवं धमतरी को सिविल डिफेन्स जिला घोषित किया गया है। प्रत्येक जिलों में एक-एक हजार सिविल डिफेन्स वालिंटियरों का नामांकन किया जाएगा। जिला सेनानी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सिविल डिफेन्स वांलिटियरों का नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक आवेदक 31 मई तक कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना में स्वयं उपस्थित होकर नामांकन फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। सिविल डिफेन्स वालिंटियर हेतु आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए। सिविल डिफेन्स वालिंटियर बनने हेतु नामांकन भरते समय आधार कार्ड, दसवीं कक्षा पास की मार्कशीट, जिले का मूल निवासी प्रमाण पत्र, एवं पासपोर्ट साइज के 2 फोटो अनिवार्य रूप से नामांकन फार्म में चस्पा करना पड़ेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


