Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ फहराया तिरंगा, डॉ. एस. चंदानी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का किया आह्वान

    2026-08-17

    मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक की लहर

    2026-08-16

    स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

    2026-08-15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»*एसईसीएल सीईडबल्यूएस, गेवरा की “सीबीएम लैब” की कमान अब महिलाओं के हाथों में – तकनीकी दक्षता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल*
    Blog

    *एसईसीएल सीईडबल्यूएस, गेवरा की “सीबीएम लैब” की कमान अब महिलाओं के हाथों में – तकनीकी दक्षता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल*

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-07-17
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/कोरबा/एसईसीएल ने महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला (CEWS), गेवरा स्थित “सीबीएम लैब” (Condition Based Monitoring Lab) को पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित प्रयोगशाला के रूप में आरंभ किया।

    लैब का विधिवत उद्घाटन एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन द्वारा निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार तथा निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

    क्या है सीबीएम लैब और इसके लाभ ?

    सीबीएम लैब खनन कार्यों में प्रयुक्त भारी मशीनों और वाहनों के रखरखाव में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह लैब मशीनों से लिए गए लुब्रिकेंट ऑयल के नमूनों का विश्लेषण कर यह निर्धारित करती है कि उपकरणों की आंतरिक स्थिति कैसी है, किस हिस्से में घिसाव हो रहा है या कौन-सा पुर्जा संभावित रूप से खराब हो सकता है।

    सीबीएम लैब में मशीनों से लिए गए तेल के नमूनों पर चार प्रमुख प्रकार के परीक्षण किए जाते हैं। इनमें एलीमेंटल एनालिसिस, काइनेमैटिक विस्कोसिटी, केमिकल प्रॉपर्टीज विश्लेषण एवं पार्टिकल काउंट शामिल हैं।

    इन सभी परीक्षणों से यह सुनिश्चित किया जाता है कि मशीनों में समय रहते संभावित खराबी की पहचान हो सके, जिससे अचानक ब्रेकडाउन की संभावना कम होती है। इससे अनावश्यक मरम्मत से बचा जा सकता है, उत्पादन कार्यों में रुकावटें कम होती हैं, संचालन लागत घटती है और खराबी के मूल कारणों की पहचान कर दीर्घकालिक समाधान संभव हो पाते हैं।

    एसईसीएल द्वारा उठाया गया यह कदम तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ खनन उपकरणों की स्थिति की नियमित निगरानी एवं रखरखाव को भी मजबूत बनाएगा, जिससे खनन संचालन अधिक सुरक्षित, कुशल और लागत प्रभावी बन सकेगा।

    कार्यक्रम के दौरान सीएमडी श्री हरीश दुहन एवं निदेशकगणों ने सीबीएम लैब का निरीक्षण किया तथा प्रयोगशाला प्रभारी श्रीमती बबीता पटवाल, सहायक प्रबंधक (उत्खनन) एवं टीम की सभी महिला कर्मियों से भेंट कर उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने टीम को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

    इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य न केवल तकनीकी दक्षता को बढ़ाना है, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देना है। महिला कर्मचारियों द्वारा पूर्णतः संचालित यह सीबीएम लैब कोल इंडिया की पहल को एक नया आयाम प्रदान करती है।

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा श्री एके त्यागी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, दीपका श्री संजय मिश्रा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक कोरबा श्री आरके गुप्ता, वर्क्स मैनेजर, सीईडबल्यूएस गेवरा श्री एके सिंह, समस्त जेसीसी, कल्याण, सुरक्षा समिति के सदस्य, एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ फहराया तिरंगा, डॉ. एस. चंदानी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का किया आह्वान

    2026-08-17

    मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक की लहर

    2026-08-16

    स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

    2026-08-15

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03843

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24423

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03309

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28296
    Don't Miss
    Blog

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ फहराया तिरंगा, डॉ. एस. चंदानी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का किया आह्वान

    By जितेंद्र हथेल2026-08-1713

    कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित…

    मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक की लहर

    2026-08-16

    स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

    2026-08-15

    राताखार में अवैध रेत परिवहन का खेल? कार्रवाई से पहले ही ट्रैक्टर हटाने की सूचना

    2026-08-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.