Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09

    कुसमुंडा में एचएमएस की हुंकार: सदस्यता सत्यापन को लेकर बनी नई रणनीति, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

    2026-08-09

    रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल बरामद

    2026-08-09
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
    Blog

    गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-17
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नरेश निहाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।

    जिस पर आरोपी नरेश निहाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है। आरोपी पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर रायपुर एवं बलौदा बाजार से आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी – नरेश निहाल पिता स्व. लखन लाल निहाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम लखीमपुर पोड़ापाली थाना राजा खरियार जिला नुवापाड़ा उडीसा। हाल पता – इंद्रप्रस्थ कालोनी ई.डब्ल्यू.एस.ई. – 218 थाना डी.डी.नगर रायपुर। कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी सरस्वती नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, अभिषेक सिंह ठाकुर तथा थाना सरस्वती नगर से उपनिरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती, नंद किशोर सिन्हा, ज्ञानचंद साहू, संतोष शुक्ला एवं म.आर. उषा क्षेत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09

    कुसमुंडा में एचएमएस की हुंकार: सदस्यता सत्यापन को लेकर बनी नई रणनीति, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

    2026-08-09

    रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल बरामद

    2026-08-09

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24417

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28291
    Don't Miss
    Blog

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    By जितेंद्र हथेल2026-08-0918

    कोरबा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर…

    कुसमुंडा में एचएमएस की हुंकार: सदस्यता सत्यापन को लेकर बनी नई रणनीति, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

    2026-08-09

    रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल बरामद

    2026-08-09

    दांतों की जांच अब मुफ्त! एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक डेंटल कैंप

    2026-08-09
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.