Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»न्याय पत्र के साथ स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित करने चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस, कांग्रेस का घोषणा पत्र-न्याय पत्र 2024 डॉ. महंत ने जारी किया
    Blog

    न्याय पत्र के साथ स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित करने चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस, कांग्रेस का घोषणा पत्र-न्याय पत्र 2024 डॉ. महंत ने जारी किया

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-05Updated:2024-04-05No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव का न्याय पत्र 2024 कोरबा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विमोचित किया। कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रवार्ता में डॉ. महंत ने न्याय पत्र में शामिल 5 न्याय और 25 गारंटियों की जानकारी दी। घोषणा पत्र में युवाओं को 30 लाख नौकरियां, गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, जातिगत जनगणना, इसके आधार पर आरक्षण, आरक्षण से 50 प्रतिशत की सीमा हटाने, अग्निवीर योजना बंद करने का वादा को उल्लेखित किया।डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक, मणिपुर से मुंबई तक न्याय यात्रा की। इस दौरान जो अनुभव उन्होंने किया उसे न्याय पत्र के रूप में सामने रखा गया है। न्याय पत्र हमारा संघर्ष है, हमारी तपस्या है और हमारा संकल्प है जिससे हम सब बंधे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस घोषणा न्याय पत्र के साथ आम जनता के सामने स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित करने चुनावी मैदान में उतरेगी। वर्ष 2019 के घोषणा पत्र में हमने जो बातें कही थी, चूंकि हमारी सरकार नहीं बन सकी तो वह घोषणा पत्र पूरा का पूरा हमने इस न्याय पत्र में शामिल किया है, जो यथावत माने जाएंगे और इन्हें पूरा करने की हम प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और आर्थिक बिंदुओं पर जो देखा उसे घोषणा पत्र में लाया है और उन्हें पूरा किया जाएगा। हमने घोषणा पत्र में आदिवासियों के हित की भी बात कही है और निश्चित ही वे हमारे साथ आएंगे। यह घोषणा पत्र क्षेत्र विशेष नहीं बल्कि भारत की जनता के प्रति विशेष है। देश का संविधान जो हमारी जीवन रेखा है उस पर खतरा मंडरा रहा है। देश में स्वस्थ लोकतंत्र व संविधान को खतरे से बचाने के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का उपयोग करे। डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पिछले चुनाव से इस बार काफी मजबूत स्थिति में है, हम कोरबा लोकसभा में भी बढ़त हासिल कर पुराने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएंगे। घोषणा न्याय पत्र विमोचन के अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष सपना चौहान, सभापति श्यामसुंदर सोनी भी उपस्थित थे।0 न्याय पत्र 2024 की 5 गारंटीयुवा न्याय1. पहली नौकरी पक्की – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार 2. भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां3. पेपर लीक से मुक्ति – पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां 4. गिग-वर्कर सुरक्षा – गिग वर्कर के लिए बेहतर काम-काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा5. युवा रोशनी – युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंडनारी न्याय1. महालक्ष्मी – गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए2. आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50त्न महिला आरक्षण3. शक्ति का सम्मान – आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज़्यादा सैलरी, दोगुने सरकारी योगदान से4. अधिकार मैत्री – महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टलकिसान न्याय1. सही दाम – एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ2. कर्ज़ मुक्ति – कर्ज़़ माफ़ी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग3. बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर – फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर4. उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी 5. जीएसटी-मुक्त खेती – किसानी के लिए जरूरी हर चीज से जीएसटी हटेगीश्रमिक न्याय1. श्रम का सम्मान – दैनिक मजदूरी 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू2. सबको स्वास्थ्य अधिकार – 25 लाख का हेल्थ-कवर मुफ़्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी3. शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना4. सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा5. सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंदहिस्सेदारी न्याय1. गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती2. आरक्षण का हक – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 प्रतिशत सीमा हटाकर एससी/एसटी/ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक 3. एससी/एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी एससी/एसटी जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज़्यादा हिस्सेदारी 4. जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ – वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला 5. अपनी धरती, अपना राज – कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01150

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13133

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1713

    आरोप है कि 10 जून के बाद भी रेत खनन पर प्रतिबंध लागू होने के…

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.