Tuesday, February 24, 2026
HomeBlogCG Crime News : घास में मिली युवती की लाश, नाक-मुंह से...

CG Crime News : घास में मिली युवती की लाश, नाक-मुंह से बह रहा था खून

रायगढ़ : घरघोड़ा बायपास मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के गांवों से जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। खबर फैलते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के अनुसार लाश का चेहरा वाला हिस्सा घास से ढका था। मृतका की उम्र 17 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। उसने हरे रंग का टॉप और काले रंग की लेगिंग पहनी थी।

पैरों में पायल थी। घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। गले में भी निशान दिख रहे हैं। आसपास के गांव में जानकारी भेजकर शिनाख्त के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है। शव का शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular