Wednesday, March 11, 2026
HomeBlogसड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत

सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत

गुरदीप सिंह की रिपोर्ट

हरदीबाजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय दसवीं कक्षा के छात्र गौरव पोर्ते की मौत हो गई। यह हादसा अंडीकछार-टिनटिकिया मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब नल जल योजना के तहत कार्यरत एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में गौरव पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 19 वर्षीय विमल उरें गंभीर रूप से घायल हो गया। विमल ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पास के गांव में पाइप सप्लाई कर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। दोनों युवक एक ही गांव और परिवार के सदस्य थे तथा किसी कार्य से हरदीबाजार आए हुए थे सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। फरार चालक के खिलाफ परिजनों की शिकायत के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular