छत्तीसगढ़ में जल्द ही पुलिस और वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, महानिरीक्षक, डीएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की तैयारी चल रही है।बताया जा रहा है कि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज के एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जाने और जुलाई में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल साहू की सेवानिवृत्ति के बाद यह बदलाव प्रस्तावित है। संभावित सूची में करीब 16 जिलों के एसपी प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, धमतरी, बेमेतरा, जगदलपुर और अंबिकापुर समेत कई जिले शामिल बताए जा रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सूची जारी की जाएगी। हालांकि फिलहाल अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है। इसलिए इन संभावित तबादलों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














