Friday, February 20, 2026
HomeBlogKorba News : बाहर खेल रही बच्ची को युवक बहला-फुसलाकर ले गए...

Korba News : बाहर खेल रही बच्ची को युवक बहला-फुसलाकर ले गए जंगल, हाथ में थमाया 200 का नोट; खेत से निकला ‘मसीहा’

कोरबा : रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के सामने खेल रहे आठ साल की बच्ची को तीन बदमाश बहाल-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। उन्होंने बालिका को दो सौ के नोट भी दिया। बदमाश बांस बाड़ी के भीतर पहुंचे थे। वे नाबालिग के साथ किसी अनहोनी को अंजाम देते, इससे पहले काम कर घर लौट रहे रिश्तेदार ने देख लिया। उस पर नजर पड़ते ही युवक मौके से भाग निकले। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाला परिवार मजदूरी करता है। रोज की तरह परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। घर में आठ वर्षीय बालिका कुछ परिजनों के साथ थी। वह शाम करीब घर के सामने खेल रही थी, जब परिजन काम कर घर लौटे तो बालिका गायब मिली। उसके घंटों बाद भी घर नहीं लौटने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने बालिका की खोजबीन शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद बालिका घर लौटी। उसके हाथ में दो सौ का नोट था। वह बुरी तरह घबराई हुई थी। उसके साथ पहुंचे रिश्तेदार ने परिजनो को पूरी कहानी बताई।

बालिका के मां ने बताया कि इस घटना के बाद वह खुद भी डरी सहमी हैं और बच्ची भी ऐसे में उसे समझ नहीं आ रहा है कि करें तो कर क्या, जो युवक लेकर गए थे वह पास में ही रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। घटना के बाद से युवक मौके से फरार हो गए हैं और डर बना हुआ है की आने वाले समय में कोई घटना को अंजाम न दें। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बालिका के मां के आधार पर बयान दर्ज कर लिया है और बालिका को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पताशाजी में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular