Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    2026-06-30

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, राताखार मिनी गोवा में प्रशासन पर उठे सवाल

    2026-06-30

    12वें वेतन समझौते और JBCCI के गठन की मांग तेज, गेवरा केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला में श्रमिकों की गेट मीटिंग

    2026-06-30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»थाने से वापस आने के बाद निगरानी बदमाश ने लगाई फांसी, स्वजन ने पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
    Blog

    थाने से वापस आने के बाद निगरानी बदमाश ने लगाई फांसी, स्वजन ने पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-13
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर : शहर के संजय पार्क के समीप विकास प्रजापति (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले पुलिस उसे थाने ले गई थी। थाने से घर लौटने के बाद उसने फांसी लगाने की कोशिश की। एक बार स्वजन की समझाइश पर वह मान गया था। भोर में फिर उसने फांसी लगाई। ऊपर से गिर जाने पर स्वजन को पता चला। तत्काल उसे मिशन अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के विरुद्ध सरगुजा के अलग-अलग थानों में 14 प्रकरण पंजीकृत थे। वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। अब स्वजन पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे है।

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदतन व निगरानीशुदा बदमाशों से पूछताछ

    अंबिकापुर के रामानुजंगज रोड में संजय पार्क के समीप सड़क किनारे एक कुम्हार परिवार वर्षों से निवास करता है। इसी परिवार के विकास प्रजापति नामक युवक को पुलिस कोतवाली थाने ले गई थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में इन दिनों आदतन व निगरानीशुदा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। नए सिरे से सूची अद्यतन किया जा रहा है। विकास प्रजापति के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की संख्या भी अधिक है। इसी कारण उसे भी थाने ले जाकर पूछताछ की गई थी। यह जानने का प्रयास किया गया था कि वर्तमान में युवक कौन सा काम कर रहा है।

    युवक ने घर आकर स्वजन को बताया पुलिस ने किया प्रताड़ित

    उसकी गतिविधियों को लेकर पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने उसके फिंगर प्रिंट भी लिए थे।युवक की मां भी थाने पहुंची थी। रात में युवक को छोड़ दिया गया था। रात में कथित रूप से युवक ने घर आकर स्वजन को पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। घरवालों के जागने की स्थिति में ही उसने फांसी लगाने का प्रयास किया था लेकिन स्वजन की समझाइश पर वह शांत हो गया था। भोर में उसने फिर से फांसी लगा ली। फंदा संभवतः खुल गया था इसलिए युवक नीचे गिर गया था।

    युवक के बहन ने ही स्कूटी से मिशन अस्पताल पहुंचाया

    जब स्वजन कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला। युवक की बहन ने ही स्कूटी से युवक को मिशन अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्वजन ने आत्महत्या के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। विवाद की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो,डीएसपी अखिलेश कौशिक, नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार मौके पर पहुंचे हैं। मृतक की मां व बहनों का आरोप है कि थाने ले जाने से पहले घर के पास ही युवक से मारपीट की गई। थाने ले जाने के बाद रुपयों की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर जिला बदर की कार्रवाई कराने की धमकी दी गई।

    मृतक की मां का आरोप

    आरोप है कि वह खुद थाने पहुंची थी। उनके सामने युवक को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अभी उसके विरुद्ध कोई प्रकरण नहीं है। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण ही युवक ने यह कदम उठाया है। मृतक की चार बहनों में से एक बहन की पहले मौत हो चुकी है। एक भाई भी है। मृतक नशे का भी आदी था। चोरी,मारपीट की घटनाओं में वह संलिप्त था। नशीली सामग्री बिक्री का भी आरोप था। आपराधिक गतिविधियों के कारण ही उसे थाने ले जाया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    2026-06-30

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, राताखार मिनी गोवा में प्रशासन पर उठे सवाल

    2026-06-30

    12वें वेतन समझौते और JBCCI के गठन की मांग तेज, गेवरा केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला में श्रमिकों की गेट मीटिंग

    2026-06-30

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03189

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01163

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13155

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25142
    Don't Miss
    Blog

    दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    By जितेंद्र हथेल2026-06-3075

    मृतका की पहचान नंदिनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री…

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, राताखार मिनी गोवा में प्रशासन पर उठे सवाल

    2026-06-30

    12वें वेतन समझौते और JBCCI के गठन की मांग तेज, गेवरा केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला में श्रमिकों की गेट मीटिंग

    2026-06-30

    नवाडीह के जंगल में मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी… जांच में जुटी पुलिस

    2026-06-29
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.