Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ हुज्जतबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है। शराब जब्ती की कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं ने कथित तौर पर आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। मामले में उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पूरा मामला थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम दशरथभाठा, बैगचुलभाठा, पंचायत पताढ़ी का है। जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम को…
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र से डकैती की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गंगानगर बाजार के पास देर रात राहगीरों को रोककर उनके साथ मारपीट करने और चाकू दिखाकर मोबाइल फोन एवं नकदी लूटने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।इस मामले में कुसमुंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन और नकदी सहित लगभग 21 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।दरअसल, घटना 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही…
छत्तीसगढ़ में खनिज साधन विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य शासन के खनिज साधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ खनिज विभाग के अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में कोरबा जिले का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है।जारी आदेश के मुताबिक कोरबा जिला कार्यालय, खनिज शाखा में पदस्थ उप संचालक (खनिज प्रशासन) श्री प्रमोद कुमार नायक का स्थानांतरण जिला…
कोरबा। दीपावली पर्व को देखते हुए कोरबा पुलिस ने जनसुरक्षा और अग्नि सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, आगजनी और अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पटाखा व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पटाखा कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक…
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रामपुर कॉलोनी में जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जेके हॉस्पिटल द्वारा कॉलोनी के समीप स्थित जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर आपत्तियां सामने आई हैं। इस मामले को लेकर अब नगर निगम प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिस जमीन को लेकर कब्जे की शिकायतें सामने आ रही हैं, उसकी वास्तविक स्थिति क्या है? क्या यह जमीन शासकीय है, सार्वजनिक उपयोग की है या…
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेशभर में 33 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों यानी ASP के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत रामगोपाल करियारे को कोरबा जिले के कटघोरा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस आदेश के बाद अब कटघोरा पुलिस अनुविभाग की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।आपको बता दें कि रामगोपाल करियारे इससे पहले बिलासपुर जिले में यातायात विभाग में पदस्थ थे। वहां से उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें कटघोरा, जिला कोरबा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नई पदस्थापना को…
कोरबा। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई की बात करता है। लेकिन सवाल यह है कि यदि किसी क्षेत्र में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की आशंका सामने आती है, तो संबंधित कारोबार की जांच कितनी गंभीरता से की जाती है? कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरना रिस्दा के लालघाट बस्ती में संचालित एक कथित कबाड़ दुकान को लेकर ऐसे ही सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के मुताबिक, लालघाट बस्ती में बिट्टू साहू नामक व्यक्ति द्वारा कबाड़…
बुलंद आवाज न्यूज़ | शोक समाचारकोरबा। क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। क्रिकेट खिलाड़ी डी. शेखर क्रिस्टोफर का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से खेल जगत और उनके परिचितों में शोक का माहौल है।डी. शेखर क्रिस्टोफर के निधन से उनके चाहने वालों और शुभचिंतकों में दुख की लहर है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में हम दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार…
कोरबा। कहते हैं कि हौसले और सही उपचार से मुश्किल से मुश्किल जंग भी जीती जा सकती है। इसका उदाहरण कोरबा में देखने को मिला, जहां महज 870 ग्राम वजन के एक नवजात सहित जुड़वां बच्चों ने जिंदगी की जंग जीत ली। NKH सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में लगभग एक महीने तक चले उपचार और विशेष देखभाल के बाद 12 अक्टूबर को दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।दोनों बच्चों का जन्म गर्भावस्था के 31वें सप्ताह में हुआ था। जन्म के समय एक शिशु का वजन केवल 870 ग्राम और दूसरे का वजन…
कोरबा। जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राताखार क्षेत्र से शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कथित रूप से अवैध रेत का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात के अंधेरे में रेत का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जबकि इस संबंध में पहले भी सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार…
