Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
जांजगीर चांपा जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र लगरा गाँव से लापता हुए 8 साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है,,, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे के चचेरे भैया के साथ अन्य तीन आरोपियों को रतनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है,, आरोपी राहुल टंडन ने अपने तीन साथियो के साथ 10 लाख रूपये का फिरौती मांगने के लिए अपहरण कराया था,,,और पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था,, लेकिन पुलिस ने डॉग स्क्वायड और cctv कैमरा निरीक्षण के बाद राहुल टंडन से पूछताछ की और आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को कुशल परिजनों से…
जिले के पाली थाना इलाके के कोल माइंस क्षेत्र में इसी साल मार्च महीने में हुए हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आगजनी 6 आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। सभी ने पूर्व में निचली अदालत में जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया था। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश मिले थे। यहाँ जमानत के अभाव में 6 लोगों को न्यायलय के निर्देश पर जिला जेल दाखिल करा दिया गया है। वही इस प्रकरण में हत्या के बाद माहौल खराब करने के आरोपी, भाजपा नेता संजय भावनानी अबतक पुलिस के पकड़…
गुरदीप सिंह रिपोर्ट श्राद्धांतर्गत मातनहेलिया परिवार द्वारा जश्न रिसोर्ट कोरबा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता ने गजेंद्रमोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण की बाल सुलभ लीलाओं से लेकर सिंहासन प्राप्ति की कथा सुनाई।कथा वाचक पंडित मेहता ने कृष्ण-यशोदा का प्रसहन सुनाते हुए भगवान कृष्ण की बाल सुलभ लीलाओं का ऐसा वर्णन किया कि श्रोतागण झूम उठे। उन्होंने कहा कि जब भगवान कृष्ण दोपहर 12.00 बजे अवतार लिए और मां देवकी की कोख से बाहर आए और उनकी गोदी में आए तो यह दृश्य मां के लिए स्वर्ग से कम नहीं…
कोरबा। सते सुदर्शन डोमार समाज कल्याण समिति, कोरबा द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2025 को एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाज सेवा और मानव कल्याण की भावना को समर्पित था।इस पुनीत कार्य में समाज के कुल 10 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज का गौरव बढ़ाया। इन सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं –राजा हथठेल तरुण जनवार मुकुल बेलासेजय बक्सेल जितेन्द्र हथठेल दीपक चौहान वीरू बाल्मिकी राजेन्द्र उमेश महताइन सभी सदस्यों ने अपने अमूल्य रक्त का दान कर समाज में मानवता, सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। समिति की ओर…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट कोयला खदानों में बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद भी प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। कोयला मजदूरों को पिकअप पर बैठाकर खदान के भीतर भेजा रहा है। इससे दुर्घटना की स्थिति में जान गंवाने का जोखिम बढ़ गया है।कोयला मजदूरों को पिकअप में बैठाकर खदान में उतारने का फोटा सामने आया है। खुली पिकअप में बैठाकर खदान में ड्यूटी भेजने से कई कोयला मजदूर नाराज हैं। एसईसीएल प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। दुर्घटना की आशंका बढ़ीफोटो में मालवाहक पिकअप पर कोयला कर्मचारियों को बैठाकर खदान के भीतर जाते…
दिनांक 05.08.2025 को प्रार्थी प्रमोद कुमार चैहान निवासी सराईपाली थाना सक्ती का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके ठेका के निर्माणाधीन मकान के छत के उपर में लोहा के चैनल गाडर किमती 65450 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान दिनांक 06.08.2025 आरोपीगण 01. दुर्गेश बरेठ पिता सुरज बरेठ उम्र 21 वर्ष सा० वार्ड नंबर 11 गायत्री मंदिर सक्ती 02. शिवा सोनी पिता श्रवण कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष सा० राजा पारा सक्ती, 03. पुष्पेन्द्र शर्मा पिता दयाकिशन शर्मा उम्र 25 वर्ष सा० वार्ड नंबर 13 बैगापारा सक्ती से प्रकरण में…
न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल को मिल रही सराहना कोरबा। समाज के स्तंभ रहे बुजुर्गों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने एक अनूठी पहल की है। अस्पताल ने 31 अगस्त तक घर-घर पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार सेवा शुरू की है। यह सुविधा विशेष रूप से उन बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो शारीरिक अक्षमता, बीमारियों या अकेलेपन के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाते।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कोरबा शहर के 10 किलोमीटर के दायरे में यह सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 50 से अधिक बुजुर्गों…
विद्या भारती के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर के संकुल स्तरीय एवं सांस्कृतिक महोत्सव ग्राम तुमन में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर के भैया वहां सम्मिलित हुए जिसमें अधिकांश खेलकूद में सरस्वती शिशु मंदिर तिल के जा के प्रतिभागी प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें गिल्ली डंडा इशांतसाहू प्रथम आदित्य लंबी कूद प्रथम कुमारी शगुन चौहान 400 मी लंबी दौड़ प्रथम समीर बंजारे 400 मीटर लंबी कूद प्रथम गोला फेंक इन सभी में समीर बंजारे प्रथम आए किशन साहू रिले रेस में प्रथम अरुण बोरदा में प्रथम अमन कुर्सी दौड़ में तृतीय भूमि के बार शास्त्री नृत्य…
बेमेतरा पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण पदोन्नति हुई है, जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी मयंक मिश्रा को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर एसएसपी रामकृष्ण साहू ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मयंक मिश्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर यह पद प्राप्त किया है। वह वर्तमान में सिटी कोतवाली बेमेतरा में थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे और अपनी सेवाओं के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा कर चुके है।एसएसपी रामकृष्ण साहू ने मयंक मिश्रा को उनकी पदोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि वह अपनी नई भूमिका में भी उत्कृष्ट…
रामपुर (करतला)।सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर विकासखंड करतला जिला कोरबा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गौरतलब हो कि सुदूर वनांचल में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर विकासखंड करतला जिला कोरबा ग्रामीण अंचल में एकमात्र संस्कारित शिक्षा का केंद्र है यहां संस्कृति के संरक्षण के साथ सांस्कृतिक विरासतों के प्रति सम्मान सहज ही सिखाई जाती है इसी तारतम्य में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर राधा कृष्ण की झांकी विगत 25 वर्ष से विद्यालय द्वारा निकाली जा रही है इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण से झांकी निकलकर बस्ती के संगम चौक होते हुए दशहरा चौक अर्धनारीश्वर चौकबस…
