Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
पाली से लेकर भाजपा कार्यालय तक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया स्वागत कोरबा। कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आबकारी और सार्वजानिक उपक्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को कोरबा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों द्वारा पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह जगह जोशीला स्वागत किया गया । मंत्री श्री देवांगन के टीपी नगर चौक आगमन पर बालको, दर्री, कोरबा, कोसाबाड़ी, सर्वमंगला नगर मंडल द्वारा आतिशी स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर आतिश बाजी कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल…
दीपिका क्षेत्र में कार्यरत जय अंबे कंपनी के जनरल मैनेजर और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कंपनी के कुछ ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगाया है उनका एचपीसी दर से ड्राइवरो का पेमेंट नहीं किया जाता है उनका पीएफ भी नहीं काटा जाता है उनका कहना है कि कंपनी का जीएम विकास प्रताप सिंह के द्वारा चार गार्ड बंदूक धारी को लेकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा धमकाने जैसी स्थिति उत्पन्न हुई कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर दीपिका के secl के मुख्य महाप्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपी है शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कंपनी के अधिकारी और सुरक्षा…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षदों ने मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल कुसमुंडा को पत्र लिखा है की दिनांक 21.08.2025 को हमे सूत्रो के हवाले से यह मालूम हुआ है कि टी.एस.आर. के द्वारा किसी भी दो पहिया व चार पहिया वाहन को खदान के अंदर प्रवेश नही दिया जा रहा है। जिसके कारण खदान के अंदर ठेकेदार व डी.ओ. होल्डर को व उनके कर्मचारियों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आपके गेट क्रमांक 2 एवं 4 जो कि खदान परिसर से काफी दुरी है जिसको आने जाने में ही पूरा समय बीत जा…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट 21वीं सदी में भी हमारा समाज अंधविश्वास के गर्त से बाहर नहीं निकल पाया है. आए दिन अंधविश्वास के नाम पर तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं. कोई तंत्र मंत्र के चक्कर में अपना सब कुछ गंवा देता है तो कोई मूर्ति को दूध पिलाने लगता है. कुछ ऐसा ही नजारा कुसमुंडा के आदर्श नगर के एरिये में दिखाई दे रहा है. यहां हर दूसरे घर के दरवाजे पर नीले रंग से भरी बोतल लटक रही हैं. ये बोतलें किसी खूबसूरती के लिए नहीं रखी है, बल्कि कुत्तों से बचने के लिए हैं. लोग मान रहे…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 कुसमुंडा में एक भारत श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत आयोजन संपन्न हुआ । दिनांक 18/ 08/2025 को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा कोरबा में एक भारत श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं संकुल स्तर पर आयोजित की गई । इस आयोजन के मुख्य अतिथि एस ई सी एल – कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री एस. टी . पाटिल जी थे | विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री योगेश गुप्ता जी एवं उपप्राचार्य बी केरकेट्टा थे…
डॉ देवेन्द्र कुमार कश्यप जो वर्तमान में एक आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में कोरबा जिले में अपनी सेवाएं प्रदान करते आ रहे है| जिनका मूल निवास नवागांव, कटघोरा और वर्तमान निवास पकरिया, जिला- कोरबा (छ.ग.) है| डॉ देवेन्द्र कुमार कश्यप का स्नातक डिग्री बी.ए.एम.एस (आयुर्वेद) और स्नोत्तर डिग्री एम.बी.ए (हास्पिटल मेनेजमेंट) विषय पर है| डॉ देवेन्द्र कुमार कश्यप जो कि वर्ष 2020 से ओ.पी.जे.एस विश्वविद्यालय, राजस्थान राज्य के अन्तर्गत स्वास्थ्य प्रबंधन संकाय शोध विषय में डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि से वर्ष 2024 में विभूषित किया गया और दिनांक – 07-08-2025 को पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त कर इस कोरबा जिला…
कोरबा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स (एनकेएच) में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शंकर पालीवाल ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद सुरक्षा गार्ड ने सलामी दी और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर डॉ. नगेंद्र बागरी, डॉ. अविनाश सिंग, डॉ. अनिल अरोरा, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. संजय अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं एडमिन स्टाफ से रुना रागिनी, राजेश चंदानी, अंकिता चक्रवर्ती, नाहिदा परवीन के साथ क्लिनिकल, नॉन-क्लिनिकल, पैरामेडिकल, एडीसी स्टाफ, एनकेएच बालाजी…
भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा आज छत्तीसगढ़ के निर्माता देश के 10वे प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 7 वी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए कार्यक्रम का नेतृत्व कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन अटल परिसर में किया गया l जहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया. विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया. शेरावाली मंदिर में ‘मटका फोरो, इनाम जीतो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में मटका फोड़ने के लिए बच्चे महिलाएं पुरुष में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला बच्चों ने आंख पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया बच्चों महिलाओं पुरुषों को जिन्होंने मटकी फोड़ी उनको एक गिफ्ट भी मंदिर समिति द्वारा दिया गया…
