Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी धरम सिंह राजपूत को पुलिस ने उसके साथी राजा खान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। धरम सिंह राजपूत पर बाँकी मोंगरा ही नहीं बल्कि आसपास के कई थानों में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर लूटपाट, गोलीकांड, कबाड़ चोरी, डीजल चोरी, कोयला डकैती और मारपीट जैसे सैकड़ों मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग के बाँकी मोंगरा एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 40 से 45 लाख रुपये मूल्य के लोहे के सामान की चोरी की गई…
हादसे के बाद South Eastern Coalfields Limited यानी SECL प्रबंधन नींद से जागा और तत्काल सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया। दोनों ओर से मुख्य मार्ग को ब्लॉक कर पिछले 5 दिनों से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब तक सड़क का काम पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर केवल लीपा-पोती की जा रही है और स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, Hind Mazdoor Sabha से जुड़े यूनियन नेता अशोक कुमार साहू, महामंत्री कुसमुंडा क्षेत्र एवं केंद्रीय मंत्री HMS ने सड़क निर्माण की…
छत्तीसगढ़ / कोरबा जिला कलेक्टर के साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे एक मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। आरामशीन बस्ती के मुख्य मार्ग की बेशकीमती शासकीय भूमि को कौड़ियों के भाव बेचने और उस पर अवैध कब्जा करने का मामला अब कलेक्टर के रडार पर है। लिखित शिकायत के बाद अब राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम जांच की तैयारी में है। 240 फीट का पट्टा और 1925 फीट सरकारी जमीन की बिक्री का यह मामला जनदर्शन में सौंपे गए दस्तावेजी प्रमाणों के अनुसार, यह खेल 240 वर्ग फीट के एक अस्थाई पट्टे से शुरू हुआ।…
मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा के भुट्टा चौक में ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 5725 का चालक देर रात वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और कीचड़ में फंस गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेलर के फंसने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को निकालने की कोशिश की गई।बताया जा रहा है कि यह ट्रेलर कुसमुंडा निवासी अमरजीत सिंह का है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं…
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की वेरिफिकेशन प्रक्रिया की पोल खोलकर रख दी है। एक शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने 17 साल पहले अंकों में हेराफेरी कर सरकारी नौकरी हासिल की और तब से लेकर आज तक शासन को चूना लगाकर लाखों रुपये का वेतन डकार लिया। मामला कोरबा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला डिलाडेरा का है। यहाँ पदस्थ प्रधान पाठक दिलीप कुमार कुर्रे पर गंभीर आरोप लगे हैं l दस्तावेजों के अनुसार उनकी 12वीं की अंकसूची में वास्तविक प्राप्तांक 254/450 थे l लेकिन जालसाजी करते हुए…
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की वेरिफिकेशन प्रक्रिया की पोल खोलकर रख दी है। एक शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने 17 साल पहले अंकों में हेराफेरी कर सरकारी नौकरी हासिल की और तब से लेकर आज तक शासन को चूना लगाकर लाखों रुपये का वेतन डकार लिया। मामला कोरबा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला डिलाडेरा का है। यहाँ पदस्थ प्रधान पाठक दिलीप कुमार कुर्रे पर गंभीर आरोप लगे हैं l दस्तावेजों के अनुसार उनकी 12वीं की अंकसूची में वास्तविक प्राप्तांक 254/450 थे l लेकिन जालसाजी करते हुए…
SECL कुसमुंडा के CMPF विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक खदान कर्मी ने अपना लगभग ₹5 लाख का प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि फाइल को आगे बढ़ाने और PF की राशि जारी करने के बदले क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान खदान कर्मी ने इसकी शिकायत CBI भिलाई टीम से की। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने योजना बनाकर जाल बिछाया। बताया…
कोरबा जिले के कोहड़िया बरपारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की खबर सामने आई। स्थानीय लोगों ने सुबह क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़े देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी…
कोरबा जिले के कुसमुंडा बाईपास मार्ग स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी है। South Eastern Coalfields Limited द्वारा निर्मित इस अंडरब्रिज में अचानक हुई बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। देखते ही देखते अंडरब्रिज पूरी तरह पानी से लबालब भर गया। पानी इतना अधिक था कि छोटे वाहन तो दूर, बड़े वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग जान जोखिम में डालकर पानी से भरे अंडरब्रिज को पार करते नजर आए। स्थानीय…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शासकीय भूमि के आवंटन और उसकी अवैध खरीदी-बिक्री का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गरीबों व भूमिहीनों के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर पट्टा हासिल करने और फिर उसे लाखों रुपये में बेचने के साथ-साथ बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण करने का यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासनकाल में रकवीर पिता महेंद्र सिंह ने स्वयं को भूमिहीन बताते हुए पट्टे की मांग की थी। इसके आधार पर वर्ष 2002-2003 में उन्हें 20 बाई 12 यानी 240 स्क्वायर फीट का…
