Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
दुर्ग : जिले में चाकूबाजी और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने में दुर्ग पुलिस विफल नजर आ रही है. भिलाई में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है. जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है और उसे सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, पुरा मामला भिलाई के सिविक सेंटर का है, जहां पीड़ित सुजीत चौधरी अपने चार दोस्तों के साथ कॉफी पीने के लिए गया हुआ था. इस दौरान सभी आपस में बातचीत करने लगे, इतने में पास ही खड़े तीन…
कोरबा :राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों किए गए निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में कई थाना के प्रभारी प्रभावित हुए। जिसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने शुक्रवार की रात 8 थानों एवं 1 पुलिस चौकी के प्रभारी बदलते हुए 1 प्रशिक्षु डीएसपी, 7 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक एवं 1 सहायक उप निरीक्षक की नवीन पदस्थापना की है। जिसमें कवर्धा से आए निरीक्षक मोतीलाल पटेल को नया शहर कोतवाल बनाया गया है। सुलझे हुए निरीक्षक रूपक शर्मा को डीजल, कबाड़ एवं कोयला के अवैध कारोबार पर रोकथाम…
कोरिया : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 मार्च 2024 को होली पर्व के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी,विदेशी, कम्पोजिट मंदिरा की फुटकर दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने 25 मार्च को घोषित शुष्क दिवस का पूर्णतः पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।
कोरबा : कोरबा में आईटी कॉलेज में स्थित विधानसभा निर्वाचन रूम की सुरक्षा में एक कोबरा ने सेंध लगाने का प्रयास किया है। वहां तैनात जवानों की नजरो से बचकर विशालकाय कोबरा अंदर घुसपैठ करने की फिराक में था लेकिन एक जवान ने उसे देख लिया। कोबरा को इतने करीब देखकर जवानों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने सांप को मारने के बजाए उसके रेस्क्यू के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष को सूचना दी जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और गुस्सैल कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया फिर उसे…
रायपुर : पुलिसकर्मी की पत्नी जाली सिंह की उसके ही घर में कैंची मारकर हत्या करने की योजना आरोपित जय सिंह ने पहले से बना ली थी। दरअसल जाली से अवैध संबंध बनने के बाद पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता जय नहीं चाहता था कि वह अपनी पत्नी, बच्चों को छोड़कर जाली से शादी करे। वहीं पति से अलग रह रही जाली लगातार जय पर शादी करने का लगातार दवाब बनाती आ रही थी। वह धमकी भरे लहजे में बोलती थी कि शादी नहीं करोंगे तो पुलिस में शिकायत कर दूंगी। इससे परेशान जय को एक ही…
बलरामपुर: जेजेएमपी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर टुनेश उरांव झारखंड और बलरामपुर जिले में दहशत का पर्याय बन चुका था। हत्या,लूट,आगजनी और डकैती उसके लिए आम बात थी और दोनो राज्यो की पुलिस काफी परेशान थी। लगभग 10 साल तक जेल में रहने के बाद टुनेश जब वापस आया तो फिर दूसरा नक्सली संगठन बनाकर आतंक मचा रहा था। बलरामपुर और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सरगुजा आईजी के निर्देशन में कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है और उसकी गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। कुख्यात नक्सली को फिलहाल पुलिस ने 5 दिनों के पुलिस…
रायपुर: इसी महीने के 10 तारीख को राज्य की साय सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश भर की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से एक-एक हजार रूपये ट्रांसफर किये थे। यह अपने आप में पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में हितग्राहियों को एकसाथ पैसे भेजे गए। जाहिर हैं सर्वर और सिस्टम पर बढे भार की वजह से अभी भी कुछ पात्र महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण नहीं हो सका। जबकि ज्यादातर को राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई हैं। वही अब ऐसे आवेदक जिन्हे…
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और बताएगा कि यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए किस दिन कहां वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी इलेक्शन कमिशन शनिवार को ही ऐलान करेगा। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शानिल हैं। पहले भी इन राज्यों के इलेक्शन लोकसभा चुनाव के साथ होते…
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में बुजुर्ग की लाश घर के बाथरूम के पास मिली है. बलौदाबाजार जिले में 15 दिनों के अंदर बुजुर्ग की हत्या का तीसरा मामला है. बलौदाबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा में आज सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग चिंतामणी वर्मा पिता स्व मेघनाथ वर्मा की उनके ही बाडी के बाथरूम के पास लाश मिली है. मृतक के सिर पर चोट व घसीटे जाने के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि बुजुर्ग की हत्याकर लाश घसीटकर बाथरूम के पास रखा गया है. कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी है. घटना संदेहास्पद…
रायपुर : लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो-एक दिन में कभी भी चुनाव का ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि 17 मार्च याने रविवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि आज और कल चुनाव आयोग में कुछ अहम बैठकें रखी गई है। वरना आजकल में कभी भी घोषणा हो जाती। हालांकि, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के चलते पहली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा में इतना विलंब हुआ है। अब दो आयुक्तों की नियुक्ति हो गई है। इधर लोकसभा चुनाव में लॉ…
