Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 मार्च 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिलावासियों को अपने जन्म से 5 साल तक के समस्त बच्चों को पोलियो दवा की खुराक पिलाने की अपील की है। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में 3 मार्च से 5 मार्च तक चलने वाली सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस बूथ में 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को पोलियो की अतिरिक खुराक दी जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रितेश कुमार सेन ने बताया कि…
कोरबा : कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ व अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी।पुलिस ने आरोपी से लोहे का 24 नग प्लेट जुमला कीमती लगभग 80,000 रुपये को किया गया जप्त। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई इस कड़ी में दिनांक 01.03.2024 को प्रार्थी राम कुमार यादव थाना उपस्थित आकर लिखित…
प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव कोरबा पहुंचें जहां भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अरुण साव ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेगी। कोरबा के सर्वमंगला मंदिर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव कोरबा पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी,लेकिन इस बार प्रदेश की सभी 11 सींटे भाजपा जीतेगी। कोरबा लोकसभा सीट से जिस तरह से बाहरी प्रत्याशी के रुप में…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है. 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी. पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की भी घोषणा की है. गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है.
जांजगीर-चांपा : जिले के आईबी रेस्ट हाउस के पास हसदेव नहर में बने पुल के नीचे खंभे में फंसा हुआ बच्चे का शव मिला है। मृतक बच्चे की पहचान समीर सारथी (10 साल) पंतोर गांव के रूप में की गई है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे नहर में नहा रहे लोगों ने नहर के ऊपर बने पुल के खंभे में फंसे हुए बच्चे की लाश देखी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि नहर में नहाने के दौरान पानी में डूब रहे अपने दोस्त की जान बचाने के लिए समीर सारथी नहर में…
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत हो गई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे. इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में…
तखतपुर : सरकारी जमीन की हेराफेरी करना पटवारी को भारी पड़ गया. मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि पटवारी ने 7 एकड़ सरकारी जमीन में गोलमॉल कर रिकार्ड में ग्रामीण नामांतरण कर लाभ पहुंचाया था. यह मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर अनुभाग क्षेत्र के ग्राम बेलपान का है. एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर तलब करते हुए हल्का नंबर 12 के पटवारी जितेंद्र ध्रुव को किया निलंबित. एसडीएम ने आदेश में दोबारा संशोधन करते हुए भूमि को सरकारी रिकार्ड में दुरुस्त किया. साथ ही संबंधित…
रायगढ़ : थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा रायगढ़-खरसिया हाइवे पर अपेक्स हॉस्पिटल के सामने गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी जूटमिल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर में गांजा लेकर रायगढ़ की ओर बिक्री के लिए निकले हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर थाने के स्टाफ को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों पर निगाह रखने लगाया गया। जूटमिल पुलिस की एक टीम द्वारा दोपहर करीब 03.00 बजे काले रंग…
जांजगीर-चांपा : जिले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने घर के अंदर सीढ़ी के रेलिंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने देर रात आत्मघाती कदम उठाया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विद्यानगर का है। मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल का नाम उत्तम कुमार वारे (57) है। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उत्तम कुमार की पत्नी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसकी एक माह से…
रायगढ़ : जुटमिल थाना क्षेत्र में एक स्कूटर सवार युवक से लिफ्ट लेकर रुपए मांगने वाले बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घायल युवक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचा, लेकिन मामला चाकूबाजी का होने के कारण मेडिकल स्टाफ ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक जिला अस्पताल पहुंचा, तब इसकी जानकारी पुलिस को लग चुकी थी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, लेकिन युवक ने एफआईआर नहीं कराने की बात कही। जानकारी के अनुसार गोपाल दास महंत (30) भूपदेवपुर हरदीझारिया का रहने वाला है। वह रायगढ़ में बीएसएनएल ऑफिस के पास किराये के…
