Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : महादेव सट्टा एप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल ईडी ने भोपाल से गिरफ्तार किया है. रायपुर ईडी को जांच के दौरान तलरेजा और रतनलाल जैन के शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन मिला था. भोपाल ईडी आज तलरेजा को रायपुर ईडी को सौंपेगी. वहीं फरार चल रहे रतनलाल जैन की तलाश जारी है.
कोरबा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र मीणा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी के निर्देश पर थाना/चौकी में चलाया गया विशेष अभियान दर्री सब डिवीजन के थाना/चौकी जिसमें थाना दर्री, थाना बांकीमोंगरा, थाना कुसमुंडा, थाना दीपका एवं चौकी सर्वमंगला क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं…
गरियाबंद : गरियाबंद में फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है. बीती रात एक हाइवा ने गोहरापदर के पहले बरबहली मोड़ के पास एक बाइक को चपेट में ले लिया. हादसा नेशनल हाइवे 130 में हुआ. आमने-सामने की सीधी टक्कर से बाइक में मौजूद बाल कृष्ण दौरा और प्रकाश यादव की मौके पर मौत हो गई. देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि घटना रात 11 से 12 बजे के बीच की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजा. हाइवा चालक घटना स्थल से फरार हो…
रायपुर : कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत 4842 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले हैं। इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। दिल्ली से रायपुर लौटे CM विष्णुदेव साय ने माना एयरपोर्ट में यह बात कही। वही छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं पर उन्होंने कहा, “बिना दबाव के परीक्षा दें. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें सीएम साय शामिल हुए। खबर है कि इस दौरान लोकसभा चुनाव…
बलौदाबाजार : जिले के एक दुखद घटना घटी है. रामपुर के पास आज देर शाम शिवनाथ नदी पर पिकनिक मानाने आए तीन दोस्तों में से एक युवक जो पेशे से अधिवक्ता था उसकी कार के साथ नदी में डूबने से मौत हो गई. हालांकि नशे में धुत्त उसके दोस्तों ने बचाने की भरपूर कोशिश की और नदी से बाहर भी निकाला पर तब तक देर हो चुकी थी. यह मामला करही बाजार पुलिस चौकी का है. मृतक के दोस्त पवन ने बताया कि तीनों दोस्त पिकनिक मनाने नदी किनारे गये थे. इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया था. घटना…
कोरबा : जिले के हाथी प्रभावित ग्राम चचिया में स्थित धन उपार्जन केंद्र में एक बार फिर दंतैल हाथी ने दस्तक दी। यह तीसरा मौका था जब हाथी रात के वक्त यहां फिर पहुंचा। इससे पहले भी दो बार हाथी इस उपार्जन केंद्र में आ चुका है और धान खाकर लौट गया। हाथी के आने से यहां के कर्मचारियों में दहशत बनी रही और वे दुबककर हाथी के जाने का इंतजार करते रहे। इस दौरान तिरपाल हटाकर धान को खाया और चलता बना। मंगलवार को रात करीब 10:30 बजे चचिया धान खरीदी केंद्र में 6 कट्टा धान को बोरी फाड़…
कोरबा : जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर शिवमन्दिर चौक के पास रेल्वे बस्ती में निवास करने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है महिला और उसके बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद महिला ने गुस्से गुस्से में ये आत्मघाती कदम उठाया। मृत महिला का नाम मुमताज उर्फ बबली पति न्यामूल खान बताया जा रहा है। घटना बीते मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची,परिजनों की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतरा गया,रात हो जाने…
बलौदाबाजार : सिटी कोतवाली पुलिस ने बलौदाबाजार भैंसापसरा अग्निकांड का पर्दाफाश किया है. घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी आदतन शरारती और उपद्रवी तत्व हैं. आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था. बता दें कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था. इस जघन्य हत्याकांड में दो लोगों की मौत हुई थी. 2…
कवर्धा : जिले में NH 130A में सड़क निर्माण के काम पर लगी बुलेरो में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. मौके पर गाड़ी गाड़ी धू-धूकर जल रही है. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर आसपास रहने वालों की भीड़ जुट गई है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक, दमकल की टीम को भी घटना की जानकरी दी गई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो में शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी और देखते ही देखते पूरी गाड़ी में फैल गई. घटना पोड़ी थाना क्षेत्र की है.
रायपुर : स्कूल, उच्च शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल (91 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे मौलश्री विहार से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए निकली। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह का कांधा दिया। बृजमोहन अग्रवाल की मां की अंतिम यात्रा में भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि मां का अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले मंत्री की माताजी के…
