Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक निखिल सिंह का शव आखिरकार मिल गया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

    2026-05-14

    कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    2026-05-13

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»CG Crime News : पड़ोसी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, शक होने पर पति ने खेला खूनी खेल
    Blog

    CG Crime News : पड़ोसी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, शक होने पर पति ने खेला खूनी खेल

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-03-11No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक के द्वारा अपने ही पड़ोसी की हत्या करने का एक मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले एक बड़ी प्लानिंग की और इस प्लानिंग के बाद मौत के घाट उतारा है। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ही प्लानिंग करके मर्डर करने की इस खबर का खुलासा किया गया है।

    दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र अंतर्गत उतई थाना के पास भाटा महकाकला में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कहीं ना कहीं हत्या से जुड़ा हुआ था और आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर मामले का खुलासा किया है।

    पुलिस की जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार की रात 2 बजे की बताई जा रही है।‌ मृतक का नाम कामेश्वर मारकंडे बताया जा रहा है। जिसे गांव का ही एक शख्स जो कि उसका पड़ोसी है उसने देर रात उसने शराब पीने के लिए अपने पास बुलाया था। पड़ोसी सुनील कुर्रे के साथ मारकंडे गांव के मैदान में शराब पीने पहुंच गए। उसके बाद से मारकंडे का कोई पता नहीं चल रहा था, बाद में उसकी लाश मिली। जिसके बाद‌ गांव वालों के फोन पर पुलिस मौके में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है‌। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही सुनील कुर्रे फरार हो गया था। जिसे गांव के बाहर घूमते हुए पुलिस ने पकड़कर उससे पूछताछ की है।

    वही जब पुलिस ने आरोपी सुनील कुर्रे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने इस पूरे मामले का खुलासा किया। उसने बताया कि उसे पहले से ही अपनी पत्नी पर शक था और पड़ोसी उसकी पत्नी पर गलत निगाहें रखता था। जिस बात को लेकर उसने पहले हत्या की प्लानिंग की, और पड़ोसी को शराब पीने के बहाने गांव के मैदान में बुलाया। जहां पति ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद वह लोगों से बचते हुए फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।‌

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक निखिल सिंह का शव आखिरकार मिल गया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

    2026-05-14

    कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    2026-05-13

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-13

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0179

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0677

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-1369

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2026-05-1145
    Don't Miss
    Blog

    जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक निखिल सिंह का शव आखिरकार मिल गया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-143

    बताया जा रहा है कि निखिल अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था। इसी…

    कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    2026-05-13

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-13

    कुसमुंडा के भुट्टा चौक में सड़क हादसे में एक SECL कर्मी की मौत के बाद अब सड़क मरम्मत का काम शुरू तो किया गया है, लेकिन काम की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    2026-05-13
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.