Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बिलासपुर : मिडिल स्कूल की बालिकाओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभाग ने जांच पूरी हो जाने के बाद भी कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई। आखिरकार एक पीड़ित के दादा ने थाने में उसके खिलाफ एफआईआर लिखा दी है। मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को अन्यत्र पदस्थ किया गया है। बिलासपुर शहर से लगे मंगला के मिडिल स्कूल के शिक्षक कमलेश साहू के खिलाफ छात्राओं ने अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी। विभागीय स्तर पर की गई जांच के बाद…
बलरामपुर : वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में बीते एक माह से 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस दल में से एक हाथी की मौत हो गई है, जिसके बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के फोकली महुआ वन क्षेत्र में हाथी की मौत हुई है. मौके पर मौजूद वन अमला मौत की वजह पता लगाने में जुटा है. तीन डाक्टरों की टीम डीएफओ के समक्ष हाथी का पोस्ट मार्टम करने की तैयारी में जुटी है. हाथी के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नजर नहीं आ रहा है. इस…
बलौदाबाजार : गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सांहडा में बीती रात किसान ईश्वरी साहू के घर भीषण आग लग गई. जिससे घर में रखे रोजमर्रा ऊपयोग की वस्तुओं के साथ ही कुछ दिन बाद घर में होने वाली शादी के लिए रखा सामान भी जलकर राख हो गया है. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि किसान परिवार को सामान बचाने का मौका ही नहीं मिला. गिधपुरी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांहडा के किसान ईश्वरी साहू के घर देर रात आग लगी थी. जिसे ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया. आग लगने के…
सूरजपुर : जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में तुरंत आग लग गयी. इस घटना में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी है. घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक NH43 पर बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे, उसी दौरान सामने से एक कार आ रही थी, दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी. इधर घटना की सूचना पर…
कोंडागांव : रेप के झूठे केस में फंसाने का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने पैसे वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से कैश, मोबाइल, बाइक जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि शातिरों ने लोगों को फंसाने के लिए प्लान बना रखा था. लोगों को फंसाने के लिए पहले तो शातिर महिला उनसे लिपट जाती थी, उसके बाद उन्हें एक कच्चे रास्ते में ले जाती थी. जहां उसके दोस्त युवक को पकड़कर…
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में नक्सली अभियान में पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस के गश्ती दल ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि नहाड़ी क्षेत्र में अवांछित तत्व विचरण कर रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा जिला आरक्षी बल और बस्तर फाइटर के जवानों को रवाना किया गया। पुलिस दल नहाड़ी की ओर रवाना हुआ था। पुलिस के जवानों को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों कड़ाई से पूछताछ की गई। इनकी पहचान हेमला हुंगा (46) निवासी नहाड़ी थाना अरनपुर वर्ष के…
महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। उनके हाथ में जल्द पैसा होगा। दरअसल, 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से दोपहर 2 बजे विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे। मुख्य कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में होगा। इस संबंध में शनिवार को…
रायपुर : पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अमरजीत भगत को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य मनोनित किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पूर्व मंत्रियों को मेंबर बनाया है. AICC ने कुल 30 लोगों की सूची जारी की है. जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है.
रायपुर : कुछ देर पहले सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, छत्तीसगढ़ की मेरी माताओं एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम… आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज आपकी भाजपा सरकार करने जा रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान करने जा रहे हैं। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी…
कोरबा : श्री श्री शिव परिवार, दुरपा रोड कोरबा द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की बारात एवं शिव-पार्वती विवाह कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से काली मंदिर परिसर, दुरपा रोड में किया गया।आज दोपहर बाद शिव मंदिर, पावर हाऊस रोड से भगवान शिव व हनुमान की पूजा-अर्चना के पश्चात शिव जी की बारात निकाली गई। उनके साथ ब्रम्हा, विष्णु, श्रीराम, हनुमान और देवगण भी साथ चले। शिव मंदिर से प्रारंभ हुई बारात में भक्तजन नाचते-गाते रहे। एसएस प्लाजा परिसर में नृत्य नाटिका में मेरठ से आए कलाकार द्वारा प्रस्तुति दी गई। बारात यहां से आगे बढक़र नगर भ्रमण करते…
