Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : सर्वमंगला-कुसमुण्डा मार्ग पर शनिवार शाम बाइक सवार दो युवक बरमपुर के आगे उड़िया बस्ती के पास निर्माणाधीन नहर पुल से नीचे गिर गए। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने मिलकर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि दोनों युवक स्थानीय है, जो बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। नहर पुल से गुजरते समय बाइक बेकाबू होने से हादसा हो गया। इत्तेफाक यह रहा कि नहर का गेट बंद होने से पानी कम था और वे पत्थरों पर नहीं गिरे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कोरबा : जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना बालको थाना अंतर्गत लालघाट मुख्य मार्ग पर हुई. बताया जा रहा है कि मृतका बालको की रहने वाली थी. वहीं हादसे के बाद लोगों ने बालको बाइपास मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. आसपास के बस्तीवासी और मृतक के परिजन लाश लेकर सड़क पर…
कोरबा : जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक मरीज हंगामा मचाने लगा. उसे परिजन समझाइश देते रहे, लेकिन किसी की भी बात सुनने तैयार नहीं था. आखिरकार परेशान परिजनों ने जब उसके हाथ बांध दिए, तब कहीं जाकर शांत हुआ. बताया जा रहा है कि एक युवक को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेल वार्ड में दाखिल कराया गया था. उसकी देखरेख के लिए पत्नी और मामा भी अस्पताल में ठहरे हुए थे. उनसे नजरें बचाकर युवक ने नशे का सेवन कर लिया. नशा सिर चढ़ते ही वह…
कोरबा जिले की मानिकपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढेलवाडीह के ग्रामीणों में उस समय दहशत फैल गई जब यह पता चला की एक महिला की लाश पेड़ पर लटक रही है। पास जाकर जब लोगों ने देखा तो पता चला यह लाश उसी मालती का है जिसके ढाई वर्षीय बेटे शिव का शव 5 दिन पूर्व खरमोरा के जंगल से बरामद किया गया था ।शिवा की हत्या कर दी गई थी। इस मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच आगे बढ़ी तो शिवा की मां मालती पर पुलिस को संदेह हुआ कि उसने ही अपने…
छत्तीसगढ़ : कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ स्थल से 3 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस पार्टी सुरक्षित है. यह जानकारी कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने दी है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. टीम ने दो हथियार बरामद किये हैं, अभी तक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है. मुठभेड़ जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में हुई.
बिलासपुर : जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. मामा के घर शादी में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. हादसा तालाब में नहाने के दौरान हुआ. इस हादसे से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है. घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र के बोदरी की है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, बेलटुकरी निवासी संदीप निर्मलकर अपने साले प्रदीप निर्मलकर की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल बोदरी आए थे. 25 फरवरी से प्रदीप की शादी का कार्यक्रम शुरू होने…
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अधोसंरचना मिशन अंतर्गत निर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का 25 फरवरी को ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा. कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है. बता दें कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वह सभी उपचार और जॉच की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो जिला मुख्यालय के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में मिलती हैं. साथ ही बीमारियों तथा महामारी पर नजर भी रखी…
रायपुर : शराब कारोबारियों और पूर्व आईएएस के करीब 14 ठिकानों पर आज जांच एजेंसी ईओडब्लू और एसीबी ने छापेमारी की कार्रवाई की हैं। यह छापेमारी प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा हैं। एकाएक हुई इस कार्रवाई से प्रदेश भर के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही अब इस पूरे मामले पर साय सरकार की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। शराब घोटाले के मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की…
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं के मद्देनजर रखते हुए डीजे संचालकों की विशेष मीटिंग बुलाकर निर्देशित किया गया।दिनांक 23.02.2024 को जिले के थाना/चौकी में डीजे संचालकों का बैठक बुलाया गया जिसमें थाना प्रभारी के साथ कार्यपालिक दंडाधिकारी महोदय भी उपस्थित थे मीटिंग बुलाकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने एवं डीजे का संचालन करने का निर्देश दिया गया जिसमें डीजे साउंड में…
रायपुर : प्रदेश में 77 लाख राशनकार्डेां का नवीनीकरण किया जा रहा है। जबकि बीते साल वन नेशन वन कार्ड के तहत सभी राशनकार्डेां का केवाईसी करके सत्यापन किया गया था। वर्तमान में 70 हजार ऐसे राशनकार्डेां का सत्यापन किया जा रहा है जो बीते साल बने हैं। खाद्य विभाग का नियम है कि पांच-पांच साल में राशनकार्ड का सत्यापन किया जाए। इसके बाद भी अभी अवधि पूरी नहीं होने वालों के कार्ड निरस्त होने की बात विभाग द्वारा की जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह राशनकार्ड का नहीं, बल्कि कार्ड के कवर का नवीनीकरण हो…
