Author: जितेंद्र हथेल

राजिम : राजिम कुंभ कल्प मेला के चलते राजिम समेत नवापारा और मगरलोड की शराब दुकानें 14 दिनों तक बंद रहेंगी. इसका आदेश राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि राजिम सहित रायपुर जिले के नवापारा व धमतरी जिले के मगरलोड की शराब दुकान को 24 फरवरी से 08 मार्च महाशिवरात्री तक बंद रखा जाएगा.

Read More

रायपुर : तिल्दा-आरंग रोड पर एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अडानी पॉवर से सुबह लगभग 5 बजे निकला। इस ट्रक का ड्राइवर तेज रफ़्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इसके चलते एक ट्रक ग्राम तारासीव में सड़क के किनारे खड़ी महिला के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया। महिला उसी ट्रक के नीचे दब गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सरपंच मनीष वर्मा के नेतृत्व मे तिल्दा से आरंग तक आने वाले नेशनल हाइवे क्रमांक 20 पर बांस लगाकर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर सैकड़ों लोग…

Read More

कोरबा : ढाई वर्ष के शिवा चौहान मर्डर केस में पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ जांच जारी रखी है लेकिन नतीजे से दूर है। घटना के खुलासे के बाद से ही उसकी मां मालती अदृश्य है। जांच में सीसीटीवी फुटेज में वह बच्चे के साथ जाती दिख रही है। तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं चला है। दादरखुर्द क्षेत्र के लोगों ने आज समूह में उसकी तलाश के लिए जंगल की खाक छानी। यह नजारा अपने आपमें खास रहा। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत खरमोरा के सागौन प्लांटेशन में गुरुवार को शिवा चौहान का शव मिला था।…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री विष्ण देव साय ने संबोधन में कहा कि आप छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का सौगात दे रहे हैं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपके प्रति आभार प्रगट करता हूँ। आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किय। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए…

Read More

कोरबा जिले के ग्राम केराकछार में रहने वाले एक व्यक्ति पर गांव में ही रहने वाले पिता और पुत्र ने चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल का नाम सुखलाल सिंह जिसे पिता और पुत्र ने पुरानी रंजिश को लेकर घायल किया है। बताया जा रहा है,कि सुखलाल अपनी पत्नी का आधार कार्ड जमा करने जा रहा था इसी दौरान पिता और पुत्र ने उसे घर लिया और चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद सुखलाल की स्थिती गंभीर बनी हुई है और वो किसी को पहचान नहीं पा रहा है,यहां तक ही वह अपनी…

Read More

गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के पहले दिन ही हादसा हो गया है. अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए 11 वर्षीय चंद्रेश देवांगन की नदी में डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया.

Read More

बिलासपुर : रतनपुर सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले साधु बाबा पर एक नशेड़ी युवक ने लाठी और चाकू से जानलेवा हमला किया है. मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले संत काली कमली वाले बाबा श्याम सुन्दरदास पर एक नशेड़ी युवक दारा उर्फ सुरेश गुप्ता ने धारदार चाकू और लाठी से हमला कर दिया, जिससे बाबा के शरीर में जगह-जगह चोटें आई है.…

Read More

कोरबा : जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक से कुसमुंडा खदान प्रवेश करने वाले मार्ग पर 5 नंबर बैरियर के बाहर आज शनिवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजे एक खड़ी ट्रेलर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। कुछ देर में आग ने पूरे केबिन को स्वाहा कर दिया। केवल लोहे और टीन का ढांचा शेष रह गया। ट्रेलर क्रमांक CG 10 C 6352 के चालक ने बताया की वह कुसमुंडा खदान में कोयला लदान के लिए प्रवेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान केबिन में…

Read More

मुंगेली : रिश्ते को कलंकित कर मानवता को तार-तार करने की घटना सामने आयी है। फास्टरपुर थाना क्षेत्र के युवक ने अपनी मूक बधिर पत्नी को अपने माता-पिता के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वह घरेलू काम से लोरमी गया था और उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। भतीजा-भतीजी स्कूल गये थे। घर में उसकी मूक बधिर पत्नी अकेली थी। तब पड़ोस के गांव मे रहने वाला उसका नाना ससुर उसके घर आकर पीने के लिये पानी और खाने के लिए खाना मांगने लगा। जैसे ही खाना और पानी लेने के लिए उसकी पत्नी किचन में गई…

Read More

रायपुर : सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम और लेजर शो मुख्य आकर्षण होगा। वहीं इस कार्यक्रम में पहली बार महानदी आरती का आयोजन होगा। बता दें कि 24 यानी आज से 26 फरवरी तक लगने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांसकृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें स्थानीय कालाकारों के साथ ही ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।…

Read More