Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : बांगो पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांगीआमा गांव में एक ग्रामीण का शव कुएं में मिला है। पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हुई है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि यहां से 25 किलोमीटर दूर डांगीआमा अंदरूनी क्षेत्र में है। सुबह सूचना प्राप्त हुई है कि वहां किसान के खेत में एक शव मिला है। उसके बारे में और अधिक जानकारी फिलहाल नहीं है और न ही यह पता चल सका है कि मृतक कौन है। घटना स्थल पर पहुंचने के साथ शव को निकालने और अन्य संबंधित प्रक्रियाएं की जाएगी।
बिलासपुर : बिलासपुर में जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर ऋषभ पनिकर और उसके साथियों ने मिलकर जमकर दबंगई दिखाई और प्रॉपर्टी डीलर युवक की जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से जमीन की खरीद-बिक्री करने पर रंगदारी की मांग की। उसके मना करने पर जमकर हाथ-मुक्के चलाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दयालबंद का रहने वाला दिनेश घोरे प्रॉपर्टी डीलर है। उसने सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राघवेंद्र गुप्ता से जमीन की खरीद-बिक्री की है। गुरुवार को दिनेश अपने भाई पालू घोरे के साथ राघवेंद्र…
रायपुर : जिला अस्पताल पंडरी में जेल में बंद बंदी का इलाज कराने आए जेल प्रहरी के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। पंडरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर केंद्रीय जेल में वर्ष 2016 से प्रहरी के पद पर पदस्थ लखन लाल जायसवाल (31) बुधवार को प्रहरी देवेंद्र कुमार राठिया और राजेश कुमार सोरी के साथ जेल बंदी गोपी किशन, रज्जू यादव, मोहम्मद कलुर, हिमांशु गुप्ता का स्वास्थ्य खराब होने से जेल की प्रभारी जेलर मधु सिंह, डा. अजय खांडेकर, डा.प्रांजल प्रधान के आदेश पर उपचार कराने जिला अस्पताल…
रायपुर : बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज एक हेल्पलाइन शुरू की है. हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर आज पहले दिन परीक्षा भय एवं तनाव संबंधी समस्याओं से संबंधित 61 फोन काल प्राप्त हुए, इनका निराकरण मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारियों ने किया और छात्रों को परामर्श भी दिया. हेल्पलाइन में आज अंग्रेजी विषय की विषय विशेषज्ञ अंजू सूद ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया. मनोचिकित्सक डॉ. स्वाती शर्मा ने तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण…
देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से आठ मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों को लेकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विगत देर रात्रि मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल में मुख्य मंच, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए सहायक सांस्कृतिक मंच, गंगा…
सुकमा : बस्तर संभाग के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहाँ कायर दुल्लेड़ गाँव के रहने वाले दो ग्रामीणों की नक्सलियों में बीते रात निर्ममता से हत्या कर दी। माओवादियों कि दोनों ग्रामीण पुलिस की मुखबिरी कर रहे थे। नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी भी ले ली हैं। हत्या की सूचना के बाद मौकेपर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया हैं। अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।
कोरबा : एक तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार दो युवकों की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना गुरुवार की रात दुर्गा थाना क्षेत्र के मड़वा रानी के समीप घटित हुई है जहां देर रात लगभग 1:00 बजे एक अज्ञात टेलर के चालक ने बाइक सवारियों को अपने चपेट में लिया है दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी.
सूरजपुर : चाकू की नोक पर लाखों की लूट का मामला सामने आया है. जहां 2 शातिर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 15 लाख के जेवरात सहित कैश लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी को खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है. बता दें कि लंका पारा निवासी नरेश अग्रवाल रात में अपने घर में सो रहे थे, तभी करीब डेढ बजे लड़ाई की आवाज़ सुने तो घर से बाहर निकले. जहां उन्होंने देखा कि महिला औैर पुरूष लड़ रहे थे. जिसके बाद…
कोरबा : कोरबा में एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। जहां कोयला साइकिल में कोयला चोरी करने पांच लोग गए हुए थे कोयला निकलते समय पांचों दब गए, दो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले वहीं तीन लोगों की अभी भी दबाने की बात कही जा रही है।तीन लोग उस समय दब गए जब मिट्टी धसक कर उनके ऊपर आ गिरी। ताजा जानकारी के मुताबितक, एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू कर मलबे में दबे दो युवकों को बाहर निकाला गया। मृतक 18 वर्षीय प्रदीप पोर्ते और 23 वर्षीय शत्रुघ्न कश्यप…
बलरामपुर : वाड्रफनगर के ककनेसा गांव में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. हाथी गांव में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं. हाथियों की आवाजाही को देखते हुए मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट रहने को कहा जा रहा है. बीते 10 दिनों से 3 हाथियों का दल क्षेत्र में डेरा डाले हुआ है. हाथी गांव के मकानों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं तो कहीं गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जिससे ग्रामीण परेशान हैं. हाथियों से बचने के लिए रिहायशी इलाके में लगातार मुनादी करा कर लोगों को सचेत भी किया…
