Author: जितेंद्र हथेल

रायपुर : सदन में भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना का मामला उठाया. भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बाद भी सड़कें नहीं बन पाई हैं. इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ईई स्तर के अधिकारी ले जाकर भौतिक सत्यापन करायेंगे. सड़क निर्माण में गड़बड़ी हुई होगी तो उसकी जांच भी कराई जाएगी. विधानसभा में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क निर्माण मामला उठाया. पंचायत मंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि टेंडर की निश्चित समय सीमा होती है.…

Read More

मुंगेली : नशे की हालत में स्कूल आना और अध्यापन कार्य में रुचि नहीं लेने पर सहायक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो गई. कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने टीचर को निलंबित कर दिया है. बता दें कि कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जीएल चतुर्वेदी ने लोरमी विकासखंड के ग्राम नवलपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक दुर्गेश राठौर को निलंबित किया है. दरअसल, कलेक्टर जनदर्शन में सहायक शिक्षक दुर्गेश राठौर के विरुद्ध नशे की हालत में विद्यालय आने और अध्यापन कार्य में रुचि नहीं लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी. कलेक्टर ने तत्काल जांच के…

Read More

रायपुर : नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में उस समय लोग हैरान दंग रह गए जब ब्लैक कैट एनएसजी कमांडो की टीम भवन में दाखिल हुई और आतंकियों की तलाश करने लगी. यह देखकर ऐसा लग रहा था मानों सच में कोई आतंकी मंत्रालय भवन में दाखिल हो गया है. लेकिन आपको बता दें कि यह नेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (NSG) की टीम द्वारा किए जा रहे काउंटर टेररिज्म अभ्यास का एक हिस्सा था. यह अभ्यास 21 से 23 फ़रवरी तक तीन दिवस चलेगा। NSG के तीन दिवसीय ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रायपुर में आतंकी हमला होने एवं होस्टेज सिचुएशन से निपटने…

Read More

जशपुर : कोतबा चौकी अंतर्गत महिला की अर्धनग्न लाश मिली है. प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर महिला की हत्या करना प्रतीत हो रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं. ग्राम पंचायत पतराटोली अटल चौक के समीप एक खेत में अर्धनग्न महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. कयास लगाये जा रहे हैं कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया होगा, उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने पर कोतबा चौकी प्रभारी अमले के साथ घटना स्थल…

Read More

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके अलावा शाह प्रदेश में संगठन के नेताओं की भी अहम् बैठक लेंगे। यह बैठक बस्तर संभाग में होगा। वे कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की लोकसभा चुनाव समिति की अहम् मीटींग लेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारियों क जायजा लेंगे। बता दे कि अगले महीने…

Read More

बिलासपुर : डॉक्टर पर बच्ची के साथ 13 वर्ष की उम्र से 14 सालों तक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने याचिका लगाई थी। पीड़िता का दावा है कि दुष्कर्म की वजह से उसने बच्चे को जन्म दिया। उसके विवाह के बाद भी मायके जाने पर डॉक्टर मारपीट कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने सच सामने लाने के लिए डीएनए जांच की मांग करते हुए याचिका लगाई थी। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने याचिका मंजूर करते हुए पीड़िता, उसके बच्चे और आरोपी डॉक्टर के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बस्तर के सुकमा…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात बारातियों से बस पलट गई. जानकारी के मुताबिक ये बस दामाखेड़ा से बारातियों को लेकर रायपुर लौट रही थी. हादसे में एक दर्जन से अधिक बराती घायल हुए है. सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है. हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे में हुआ है. पूरा मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने इस हादसे पर जानकारी देते बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. घायलों की हालत सामान्य है. उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. बता दें कि धरसीवा पुलिस फ़िलहाल हादसे का कारण पता…

Read More

कोरबा : कोरबा जिले के खरमोरा बस्ती और आसपास के इलाके में देर शाम सनसनी फैल गई जब यहां सागौन बाड़ी में एक मासूम बच्चे की लाश मिली। उसकी गला रेत कर नृशंस हत्या करने और गुप्तांग को जलाए जाने की जानकारी प्राथमिक तौर पर सामने आई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिविल लाइन रामपुर की पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी स्वयं घटनास्थल पहुंचकर इस बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल जांच पड़ताल प्रारंभ करा दिया है। घटना के संबंध में खरमोरा के रहने वाले गंगाराम ने बताया कि कल सुबह…

Read More

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.02.2024 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सरईसिंगार चौंक में स्थित गुड्डा ढाबा संचालक वासुदेव जायसवाल द्वारा अपने ढाबा में भारी मात्रा में शराब रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास(सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : रायगढ़ एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को शिक्षित बेरोजगार युवक, महिला एवं पुरुष के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण अंतर्गत दो पहिया वाहन मरम्मत 21 फरवरी 2024 से निशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ है और कम्प्यूटर डाटा एंट्री आॅपरेटर का प्रशिक्षण 26 फरवरी से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रशिक्षण के लिए इच्छुक भारतीय स्टेट बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, टीवी टॉवर रोड क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे अतरमुडा रायगढ़ में और वाट्सअप नंबर 7974942078 पर भी सभी दस्तावेज भेजकर पंजीयन करा…

Read More