Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यों की प्रगति के लिए समय सीमा का बैठक लिया। जिले के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण करने जिन अधिकारियों की ड्यूटी है, वे बालक-बालिकाओं को जागरूक करने के साथ साथ खाने-पीने, रहने या अन्य व्यवस्था का रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए श्री चौहान ने कहा। बैठक में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त श्री आशीष बैनर्जी को आश्रम-छात्रावास में एक पॉस्को बॉक्स रखने के निर्देश दिए। बॉक्स में प्राप्त आवेदनों पर विद्यालय समिति एवं जिला…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की वेबसाइट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ (सारंगढ़-बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन) का शुभारंभ किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि इस वेबसाइट में नोटिस, भर्ती, दावा आपत्ति के साथ-साथ जिले के इतिहास, ऐतिहासिक धरोहर, सभी शासकीय एवं निर्वाचन गतिविधियों, कार्यक्रमों, मतदाता जागरूकता, पर्यटन, पुरातात्विक आदि अपलोड किया जाएगा। सभी अधिकारियों ने ताली बजाकर वेबसाइट का स्वागत किए।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की ओर से अंत्योदय तथा प्राथमिकता राशन कार्डधारी गरीब परिवारों को पांच वर्ष निश्शुल्क चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के 67 लाख 80 हजार अंत्योदय तथा प्राथमिकता राशन कार्डधारी गरीब परिवार जनवरी-2024 से दिसंबर- 2028 तक लाभान्वित होंगे। इससे पहले मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयालदास बघेल के विभाग से संबंधित 3,033 करोड़ 48 लाख 88 हजार रुपये की अनुदान मांगें विधानसभा में चर्चा के बाद पारित की गई। खाद्य मंत्री बघेल ने अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान कहा कि पीडीएस मध्यान्ह भोजन और…
रायपुर :छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में इसकी घोषणा की। दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन बुधवार को बिरनपुर हिंसा का मामला गूंजा। भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा, हिंसा में भुवनेश्वर साहू के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईश्वर साहू ने कहा, बिरनपुर हिंसा में 36 आरोपितों का नाम है, लेकिन अभी तक सभी की गिरफ्तारी नहीं हुई। विधायक ने कहा- मैं स्वयं मृतक का पिता हूं। मुझे बताएं मुझे कब तक न्याय मिल पाएगा। ईश्वर साहू…
बेमेतरा : बेरला में पुलिस ने लाखों की शराब तस्करी करने वाला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामलें में खुलासा करते हुए बताया है कि कार से गोवा के देशी प्लेन शराब की तस्करी की जा रही थी इस मामलें की जानकारी मुखबिरों ने दी। जिसके बाद एक टीम को तैयार किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर की सूचना पर आरोपी दशरथ लाल साहू पिता परदेशी राम साहू उम्र 45 साल साकिन मटिया थाना बेरला के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी के थैला में रखा हुआ 16 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक…
कोरबा : जिले के बांकीमोंगरा पुलिस ने एक छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है । मामला यहां कि प्रार्थीया ने थाना आकर शिकायत किया कि गायत्री मंदिर समीप थाना बांकीमोंगरा निवासी राहुल साहु पिता देशराज साहु उम्र 25 वर्ष ने शराब के नशे में अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ व मारपीट करने का प्रयास कर रहा है । जहां तत्काल बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी राहुल साहु को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किया गया । वहीं बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा लगातार अवैध कार्यों पर कार्यवाही किया जा रहा है ।
बिलासपुर : बिल्हा थाना इलाके में एक महिला खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया तो आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। अब पुलिस ने दोबारा मेडिकल जांच कराने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक 40 साल की पीडि़त महिला विधवा है। सोमवार को वह बेहोशी की हालत में गांव में पड़ी मिली थी। आसपास के लोगों ने उसे बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में रेप की…
कोरबा : कोरबा प्रेस क्लब द्वारा शहर के घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के शुभारंभ के साथ मंगलवार की शाम पहला मैच प्रेस क्लब इलेवन व अधिवक्ता इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्रेस क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अधिवक्ता इलेवन की टीम फिल्डिंग के लिए उतरी। निर्धारित 12 ओवरों में प्रेस क्लब इलेवन की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 97 रन बनाए। सर्वाधिक 46 रनो की पारी राजकुमार शाह ने खेली। लक्ष्य की पीछा करने उतरी अधिवक्ता इलेवन की टीम की शुरुआत खास…
रायपुर: महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में भ्रान्ति की स्थिति थी जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया हैं। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने साफ़ किया हैं कि यह योजना ‘वन टाइम स्कीम’ नहीं हैं। आगे भी पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जायेंगे और उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इस तरह उन्होंने बताया कि यह योजना आगे भी सतत तौर पर चलती रहेगी और आवेदन का मौका मिलता रहेगा। जारी होगी अंतिम सूची फिर होगा आवेदन महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम गया…
सूरजपुर : सूरजपुर जिले में अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव कुम्दा बस्ती से 7/8 पोखरी खदान में मिला है। ग्रामीणों ने पोखरी में शव तैरता देखा तो सूचना पुलिस को दी। डीडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। युवती का सिर अलग हो गया है। उसके शव को जीआईतार और कपड़े में पत्थरों से बांधकर फेंका गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार शव करीब एक माह पुराना है। जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर थाना अंतर्गत कुम्दा बस्ती के पास 7/8 खदान में मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे, तभी मामले की जानकारी हुई। उन्होंने खदान में एक शव…
