Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : नेशनल हाईवे 130बी पर रजकम्मा के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पीडि़त पक्ष बाइक पर सवार था जिसे ट्रैक्टर ने चपेट में लिया। कटघोरा पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है। बताया गया कि बाइक पर सवार होकर इतवार सिंह, गंगाबाई और एक अन्य व्यक्ति अपने गृहग्राम की तरफ जा रहे थे। इसी दरम्यान विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें ठोक दिया। दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर रजकम्मा के एक किसान का बताया जा रहा है। जिसके चालक की लापरवाही से यह घटना हुई। घटना में…
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में विगत 07 दिनों (एक सप्ताह) से विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसमें सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ एवं डीजल के विरुद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चौकी एवं सायबर सेल टीम के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयां बरामद कोरबा पुलिस के द्वारा…
अंबिकापुर : थाइलैंड के साथ विदेशों में टूर कराने और हर महीने लाखों रुपए कमाने के नाम पर ग्रामीण इलाकों के युवक-युवतियों से करोड़ों रुपए ठगने वाली कंपनी के खिलाफ पीड़िताें ने मोर्चा खोल दिया है। साेमवार काे वे एसपी ऑफिस पहुंचे और एमडी सहित सीईओ पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ठगी का शिकार हुए लोगों ने एमडी की गाड़ी के टायर की हवा भी निकाल दी, ताकि वह भाग न सके। एमडी और सीईओ ने जब वहां बड़ी संख्या में लोगों को आते देखा ताे गाड़ी छोड़कर पैदल ही वहां से भागे। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के नवापारा…
रायपुर : विधानसभा में मंगलवार को अवैध रेत उत्खनन पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ी घोषणा की. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि गांव वालों को खुद के उपयोग के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने छोटे ट्रेक्टर से रेत निःशुल्क दिया जाएगा. कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने मामला उठाते हुए कहा कि अवैध रेत खदान की शिकायत आई है. क्या रेत खदानों में मशीनों से लोडिंग की अनुमति है? मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसी को मशीन से लोडिंग की अनुमानित नहीं है. बिना अनुमति के…
बिलासपुर : बिलासपुर में जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपने भतीजे को कमरे में बंद कर स्टील पाइप से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि रविवार को पुलिस के डायल 112 को जानकारी मिली कि ग्राम चोरहा देवरी में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा सनत भार्गव ने अपने भतीजे अमित भार्गव पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया है। जिससे घायल अमित कमरे…
रायपुर : महतारी वंदन योजना के आवेदन करने के लिए आज अंतिम तारीख है. आज शाम 6 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी नहीं होगी. कल तक 70 लाख से ज़्यादा आवेदन जमा हो चुके थे. विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सरकार आने पर महतारी वंदन योजना का लाभ देने की बात कही थी. प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पीछे योजना की अहम भूमिका मानी गई थी. योजना के तहत आयकर की सीमा में नहीं आने वाली प्रत्येक विवाहित…
रायगढ़ : थाना तमनार के गोढ़ी गांव में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं लड़की के मायके वालों को भी सूचना दी गई है. जिसके बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए अपराध दर्ज कराया गया है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. जिसमें पंचनामा कार्रवाई और अन्य प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. तमनार थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम गोढ़ी में नवविवाहिता महिला की मृत्यु की सूचना पर तमनार पुलिस घटना स्थल…
दुर्ग : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा एक गले पर सिरफिरे आशिक ने ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई है. छात्रा को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है. जहां उसका उपचार जारी है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के डूंडेरा गांव के शासकीय स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर लौट रही थी। तभी रास्ते में…
बेमेतरा : भारतीय जनता पार्टी सदा ये गोरक्षा करने और गोहत्या, गोतस्करी को रोकने का दावा करते आई है। लेकिन छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से आए दिन गोतस्कर पकड़ा रहे हैं। जबकि यहां डबल इंजन की सरकार यानि भाजपा की सरकार है। कल देर रात भी बेमेतरा इलाके मे ग्रामीणों ने गोवंश से भरा पकड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाठा के ग्रामीणों और गौरक्षकों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गोवंश भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्रामीणों और…
कोरबा : डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र (डीएसपीएम) में मुख्य अभियंता भवन में संचालित कंप्यूटर सेक्शन समेत तीन स्थानों में अज्ञात चोर ताला तोड़ कर घुस गए और सामानों की चोरी कर लिए। इस घटना से संयंत्र की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की सूचना सीएसईबी पुलिस को दी गई है। विद्युत कंपनी के कोरबा पूर्व में संचालित डीएसपीएम संयंत्र में शनिवार व रविवार की रात हुई। दरअसल शनिवार व रविवार को अवकाश था। हालांकि शनिवार को कुछ अधिकारी कार्यस्थल आते हैं और आवश्यक कामकाज निपटा कर दोपहर को वापस लौट जाते हैं। इसके बाद सीधे…
