Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : गेवरा खदान में नियोजित आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार की मांग को अनदेखी व बार- बार मिल रहे झूठे आश्वासन से नाराज होकर प्रभावितों ने कोयला व मिट्टी परिवहन का कार्य रोक दिया। जानकारी मिलने पर कंपनी व एसईसीएल के अधिकारी स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा किए। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंगलवार से स्थानीय लोगों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और एक सप्ताह के भीतर रोजगार की भर्ती पूरी कर ली जाएगी, इसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्डस लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा खदान में नियोजित आऊटसोर्सिंग कंपनियों में आठ माह से प्रभावित बेरोजगारों को रोजगार…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर करीब पांच साल पहले लगी रोक विष्णुदेव बघेल सरकार ने वापस ले ली है. अब सीबीआई पहले की तरह राज्य में भी जांच कर पाएगी. छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य में सीबीआई द्वारा जांच व अनुसंधान के लिए अधिकारिता के संबंध में केंद्र सरकार को 10 जनवरी 2019 को भेजे गए विभागीय पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है. उल्लेखनीय हैं कि भाजपा ने सत्ता संभालते ही गत 3 जनवरी 2024 के कैबिनेट की बैठक में पीएससी 2021-22 में हुए गड़बड़ियों की जांच सीबीआई से कराने…
दुर्ग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से आज सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान, सांसद विजय बघेल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर आईआईटी के अभिशासी मंडल के अध्यक्ष के. वेंकटरमण तथा निदेशक आईआईटी प्रोफेसर राजीव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी…
कोरबा : वॉर्ड क्रमांक 16 में आयोजित चौका पूजा में वॉर्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कबीर चौरा पर गुरु पूजा कर चौका आरती करके वंदना की। इस अवसर पर पार्षद श्री देवांगन ने कहा की सत्य पुरुष संत कबीर साहेब ने अपनी वाणी व करनी से समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत किया। लोगों को गलत मार्ग से हटाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। ज्ञान के आलोक से संपन्न सद्गुरु की महिमा असीमित है। ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय, जैसी अनेक रचनाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष1क अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा दिनांक 15.02.2024 को आरोपी किशन सारथी पिता लक्ष्मी नारायण सारथी उम्र 21 साल साकिन बरपाली मोहल्ला कुसमुण्डा के कब्जे से कुसमुण्डा खदान में चोरी गये लगभग 1500 लीटर डीजल में से 1450 लीटर डीजल जप्त किया गया था प्रकरण के शेष आरोपी फरार थे जो आज दिनांक 19.02.2024 को थाना कुसमुण्डा के पुलिस स्टाप के…
कोरबा : जिले में एक युवक से लूटपाट की कोशिश की गई है, एक बाइक सवार ने पहले युवक को लिफ्ट दिया, फिर आगे कुछ दूरी पर तीन साथियों के साथ मिलकर युवक से लूटपाट की कोशिश की गई, बचने के प्रयास में युवक चलती बाइक से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक़ बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पोंडी उपरोड़ा के भदरापारा निवासी मिलाप दास महंत (32) शनिवार की रात कटघोरा के मुरली होटल के पास रात 8.30 बजे अपने गांव जाने के लिए…
कोरबा : नगर की रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में पिछली रात असामाजिक तत्वों ने तांडव मचाते हुए एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है स्कॉर्पियो किसी गोविंद नामक व्यक्ति का है जो सिंचाई कॉलोनी का रहने वाला है। स्कॉर्पियो मालिक ने बताया कि वह रविवार को अपनी स्कॉर्पियो को आवास के ठीक सामने बनी पार्किंग में खड़ी किया था।रात को ही स्थानीय लोगों ने उसे स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना दी स्थानीय पार्षद को…
रायपुर: कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि आयकर विभाग ने पार्टी के खाते को फ्रीज कर दिया। पार्टी इसे केंद्र सरकार का राजनीतिक हमला करार दिया है। इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी आज को सभी जिला मुख्यालयों में स्थित आयकर आफिस के सामने प्रदर्शन कर रही है। राजधानी रायपुर में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को लेकर सभी…
भिलाई : शहर में कार को पीछे करते समय उसके पिछले चक्के के नीचे दबने से एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने बड़े पिता को कार निकालता देख उनके साथ जाने के लिए गाड़ी के पीछे गया था। इसी दौरान पिछले चक्के के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि उक्त घटना रविवार की शाम को हुई। शास्त्री नगर निवासी विनोद सोनी के ढाई वर्षीय बेटे सागर सोनी की हादसे में मौत हुई है। विनोद सोनी का बड़ा भाई किसी काम से बाहर जा…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 18/02/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चैकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। उरगा पुलिस के द्वारा आरोपी चंद्रदेश महंत एवं श्रीमती रजवाना बेगम के कब्जे से…
