Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा कंप्यूटर कॉलेज द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने वार्षिक उत्सव के अवसर पर कोरबा कंप्यूटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वार्षिक उत्सव की बधाई संदेश देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी आज की आधुनिक जमाना में देश के विकास के लिए और आज की युवा पीढ़ी के लिए सशक्त और महत्वपूर्ण कड़ी है। आज देश तेजी के साथ ऊंचाई को हासिल कर रहा है इसका श्रेय तकनीकी के क्षेत्र को भी जाता है। उक्त बातें वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में भाजपा नेता रजनीश देवांगन ने कहा, उन्होंने…
रायपुर : इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा वार्षिक ग्लोबल समिट का आयोजन कल शनिवार को नई दिल्ली के जनपद रोड स्थित डॉ अंबेडकर ऑडिटोरियम में किया गया। वार्षिक ग्लोबल समिट ग्रामीण इकोनामिक फोरम और भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन प्रतिनिधि मंडल के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के किसानों को यदि हम आत्मनिर्भर बनाएंगे तो निश्चित रूप से हमको कृषि पर आधारित उद्योगों पर फोकस करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य एक…
कोरबा : शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने देर शाम आज दूसरी बार सडक़ पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम…
महासमुंद : अवैध रूप से आसवित महुआ शराब के उपभोग से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनज़र आबकारी वृत्त सरायपाली के द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम सरायपाली के द्वारा ग्राम अमलीपदर थाना- बलौदा के रिंकू कुम्हार उम्र 34 वर्ष के कब्जे से अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 150 लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाख़िल किया गया है।…
धर्मांतरण से जूझ रहे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही कानून बनाया जाएगा। विष्णुदेव सरकार शीघ्र ही धर्म स्वतंत्र विधेयक लाएगी। बिल का डॉफ्ट लगभग बनकर तैयार है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार नया कानून लाएगी। विधानसभा के इसी सत्र में धर्म स्वतंत्र विधेयक लाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बहुत सारी ऐसी शक्तियां हैं, जो कि विदेशी फंड के आधार पर छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी और इकोलॉमी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही हैं। प्रलोभन और लालच के माध्यम से शासन को बिना…
गौरेला पेंड्रा : अमरकंटक से पेंड्रा की और वापस आ रहीं यात्री बस शनिवार की दोपहर डूमरपानी के पास पलट गई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। बस के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से सभी यात्री घबरा गए। यात्रीगण सीखने चिल्लाने लगे वही जैसे – तैसे बस से बाहर आने की कोशिश करने लगे। कुछ यात्री स्वतः ही बाहर आए कुछ लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने बाहर निकाला। इस घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाकी यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं। पुरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां अनूपपुर जिले के अमरकंटक…
रायपुर : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के देहावसान पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जिसके बाद शासकीय स्तर पर कोई भी मनोरंजन और सांकृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे. विभाग से जारी आदेश के मुताबित 18 फरवरी को आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस अवधि में शासकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाएगा. सीएमओ ने भी इस संबंध में जानकारी साझा की है. सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा है कि- वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन…
कोरबा : जिले में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश कुसमुंडा के एसईसीएल गेवरा खदान में ठेकेदार के अंडर काम करता था। उसकी ड्यूटी फर्स्ट हाफ में सुबह 6 बजे से लगी हुई थी। वो ड्यूटी के लिए घर से निकला था, जहां मानिकपुर बाईपास मुख्य मार्ग कदमहा खार के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने…
गंडई : वनांचल मोहगांव थाना क्षेत्र के जंगलपुरघाट गांव में रावी फसल की रखवाली करने गए ग्राम पटेल का जली अवस्था में लाश मिली है। जिसके चलते गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश जलाई गई है, या फिर उसकी जिंदा जलाकर हत्या की गई है। सुचना पर पहुंची मोहगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जंगलपुरघाट निवासी ओमप्रकाश मरावी (48) पिता संबल मरावी गुरुवार रात को खाना खाने के बाद अपने खेत की रखवाली करने गया था।…
जशपुर : जिला चिकित्सालय में एक बार फिर 108 संजीवनी वाहन की लापरवाही सामने आई है. जिस पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने अस्पताल प्रबंधन सहित चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई. बहरहाल विधायक की फटकार के बाद दोनों घायलो और उनके स्वजनों को रांची के लिए तत्काल रवाना कर दिया गया है. दरअसल, सेंट जोसफ हायर सेकेण्डरी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में आयोजित वर्षिकोत्स्व में शामिल होकर घर लौट रहे छात्रों की स्कूटी को अज्ञात पिकअप ठोकर मार कर भाग निकला. दुर्घटना में स्कूटी में सवार तीन छात्र घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर…
