Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कल से लापता बुजुर्ग की आज सुबह कुएं में लाश मिली है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है। जहां एक 25 फीट कुएं में किसी के डूबने की जानकारी मिली, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों की मदद से मृतक को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बाबू उरांव उम्र (55 साल) ढेलवाडीह निवासी के रूप मे हुई। मौके पर पहुंची…
कोरबा : कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के तत्वधान में स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2024 का शुभारंभ 20 फरवरी को शहर के घंटाघर मैदान में होगा। प्रतियोगिता के लीग मैच में कलेक्टर-11, पुलिस-11, बालको-11, एनटीपीसी-11, मेयर-11, नगर पालिक निगम-11 समेत अन्य विभाग एवं औद्योगिक उपक्रमों की कुल 16 टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 फरवरी 2024 को खेला जाएगा। यू-ट्यूब पर लाइव देख सकेंगे मैचकोरबा प्रेस क्लब द्वारा पहली बार “केपीसी लाइव स्पोर्ट्स& इवेंट” यूट्यूब के जरिए प्रतियोगिता में होने वाले प्रत्येक मैच के हर पल का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिसे दर्शक घर…
दुर्ग : जिले के भिलाई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर क्या किया पत्नी ने मौत को ही गले लगा लिया. महिला ने अपने बच्ची को कमरे में बंद किया और फिर फांसी के फंदे में झूल गई. मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने यह कदम पति की ओर से मोबाइल छीन लेने के कारण उठाया. वहीं मोहल्ले वालों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच मोबाइल को लेकर कई बार विवाद होता रहता…
बिलासपुर : तेज रफ्तार वाहनों से मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. आज फिर एक सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई. 2 युवक बाइक से जा रहे थे, जिन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रतनपुर कोरबा मार्ग पर अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा रैनपुर के पास एनएच में शनिवार सुबह 10:30 बजे के करीब…
जांजगीर चांपा : मुख्यमंत्री द्वारा धर्मांतरण के खेल को बंद करने जल्द ही छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून बनाये जाने की घोषणा की गई है। जिसका स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर उनका आभार प्रकट किया है। प्रदेश में गांव की भोली भाली जनता को गुमराह किया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज छत्तीसगढ़ में प्रलोभन देकर धर्मांतरण करायें जाने वाले मामले में जल्द ही धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की घोषणा की है। उनके इस निर्णय का स्वागत करते हुए सुनीता पाटले ने कहा कि यह बहुत जरूरी…
कोरबा के ग्राम पंचायत गोढ़ी में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। सरपंच सचिव मिलकर विकास कार्यों की राशि को हड़प रहे हैं और डकार भी नहीं ले रहे है। हालात कितने गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है विकास के कामों के लिए जो रुपए आते हैं उसका उपयोग सरपंच और सचिव दोनों अपने स्वार्थ के लिए करते हैं और विकास के कामोंग को दरकिनार कर दिया जाता है। 14वें और 15वें वित्त दोनों ही मदों की राशि में भारी गड़बड़ी की जा रही है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दिशा…
डोंगरगढ़ : विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां आज देर शाम मंदिर की सीढ़ियों पर लगे एलईडी टीवी में अश्लील वीडियो दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. एलईडी स्क्रीन पर चल रहे अश्लील वीडियो को कई श्रध्दालुओ ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया. जिसके बाद पूरा मामला डोंगरगढ़ थाने पहुंचा. छत्तीसगढ़ की आराध्य माता बमलेश्वरी मंदिर जो की पहाड़ो पर स्थित है. जहां पहुंचने के लिये श्रद्धालुओं को लगभग ग्यारह सौ सीढ़ियां चढ़ना होता है. वहीं सीढ़ियों के किनारे कई जगह मंदिर ट्रस्ट द्वारा एलईडी स्क्रीन लगाई गई है.…
बिलासपुर : बिलासपुर में ढाबा संचालक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें 8-10 बदमाश ढाबा में घुसकर संचालक पर लात-घूंसे और लाठी से हमला कर दिया। बिना किसी पूछताछ और विवाद के सत्यप्रकाश को पकड़ लिया। गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की गई। इससे सत्यप्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गुरुवार रात की घटना के बाद घायल सत्यप्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने हमलावरों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे में गतौरी-मोहतराई के पास बॉबी ढाबा संचालित है, जिसे गतौरी निवासी सत्यप्रकाश शुक्ला…
रायगढ़ : जिले में फलफूल रहे नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया है. वहीं नशीली इंजेक्शन, प्रतिबंधित कैप्सूल और सिरप बेचने वाले स्थानीय डीलर, उड़ीसा के मेडिकल स्टोर के संचालक समेत नशे की सामग्री खरीदी-बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 14.75 लाख की नशीली दवाएं और 1 लाख 20 हजार रुपये का 6 किलो गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई नडीपीएस एक्ट के तहत की गई है. कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं. आरोपियों के पास…
प्रदेश के कोरबा जिले में लेमरु थानांतर्गत ग्राम लामपहाड़ निवासी एक पहाड़ी कोरवा महिला सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई है। महिला के पैर में गंभीर चोट लगी है जिसे उपचार के लिए डायल 112 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला का नाम नीगी बाई कोरवा है,जो ग्राम डोकरमना से बाजार कर वापस अपने घर लौट रही थी इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
