Author: जितेंद्र हथेल

दुर्ग : जिले में प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ एक अफसर के घर से सोने के जेवरात, नकदी और करीब 300 यूएस डॉलर की चोरी हुई है। वो किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। चौकी प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि, मॉडर्न टाउन शिवाजी चौक निवासी रजत द्विवेदी (58 वर्ष) 19 फरवरी को ऑफिशियल टूर पर जगदलपुर गए थे। 24 फरवरी की सुबह करीब 7.15 बजे उनकी पत्नी मोनिका घर में ताला लगाकर बहन के पास कर्नाटक चली गई। 25 फरवरी की सुबह…

Read More

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर करने की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ जंगला थाना क्षेत्र में हुई है. घटना स्थल से मारे गए माओवादियों के शव और हथियार बरामद कर लिया गया है. इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है. क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग जारी है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों की मारे जाने की खबर मिल रही है. बता दें कि नक्सल उन्मूलन अभियान में बस्तर पुलिस और वहां तैनात अर्धसैनिक बलों को हर दिन बड़ी कामयाबी हाथ लग रही हैं. बौखलाए…

Read More

कोरबा : कोरबा में एक युवक की बेरहमी से युवकों ने जमकर पिटाई की। डंडे और लात-घूंसे से पीट-पीटकर युवक का दायां हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं पीटते-पीटते जलती हुई आग में युवक बेहोश हो कर जा गिरा, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। युवक की गांव के बीच सरेआम तीन युवकों ने की पिटाई लेकिन किसी ने भी बचाने का प्रयास नही किया। यह पूरी घटना बांगो थाना अंतर्गत गढ़ उपरोड़ा की है। घायल युवक का नाम संतोष कुमार (29 साल) है। घायल संतोष की पत्नी लक्ष्मीबाई ने बताया कि पिछले तीन दिनों से संतोष की…

Read More

गरियाबंद : देवभोग के मुख्य चौराहे से लगे कपड़ा और ज्वेलरी के कारोबारी प्रसन्न तायल के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर 5.50 लाख रुपये नगद समेत लगभग 9.65 लाख के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया. पूरा परिवार 24 फरवरी से परिजनों के विवाह समारोह में गए हुए थे. सोमवार को जब प्रसन्न तायल दोपहर को घर वापस आए तो उनके कमरे का ताला टूटा हुआ मिला. बड़े बेटे मनीष के कमरे का भी तला तोड़ा हुआ दिखा. अंदर घुसते ही पता चला की चोरों ने नगदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर लिए है.…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना पुलिस ने एक चोर गिरोह को धर दबोचा है. आरोपी हथियारबंद होकर सूने घरों को अपना निशाना बनाते थे. गिरोह अक्सर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही समेत जिले के सरहदी इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इल चोर गिरोह के 6 सदस्य समेत खरीददारों को गिरफ्तार कर लिया है. पेट्रोलिंग के पुलिस ने आरोपियों को रोका था. इस दौरान पूछताछ करने और बैग की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से अटासी, छेनी, हथौड़ी, मिला. पूछताछ में आरोपियों ने मरवाही थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर (रटगा, राजाडीह, कुम्हारी, तेन्दूमुडा,) पेण्ड्रा में दुबटिया,…

Read More

कोरबा : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर बड़ी कार्रवाई की है। पीडब्ल्यूडी,कोरबा के दो अधिकारियों sdo एसपी साहू, उप अभियन्ता उपसंभाग -2 कटघोरा राकेश वर्मा को निलंबित कर दिया गया है एवं तत्कालीन ईई ए के वर्मा और एसडीओ उप सम्भाग कोरबा आर एन दुबे को कारण बताओं नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है। गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सख्त तेवर से महकमे में हड़कंप…

Read More

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो अज्ञात युवक पानी मांगने के बहाने घर में घुसे और एक महिला को गोली मार दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर एसपी चंद्रमोहन सिंह भी पहुंच गए हैं. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली के…

Read More

कोरबा : जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दे सकते हों, ऐसे कलाकारों से आगामी पाली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 07 से 08 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का…

Read More

कोरबा : कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा द्वारा शहर के घंटाघर मैदान में आयोजित स्व केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के चौथे दिन रविवार 25 फरवरी को लगातार तीन मैच खेले गए। पहला मैच शाम 04.00 बजे बालको इलेवन और सीएसईबी पश्चिम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें प्रतियोगता में इस वर्ष का सर्वाधिक स्कोर 206 रन बालको इलेवन की टीम ने बनाया वह भी 4 विकेट के नुकसान पर। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसईबी पश्चिम इलेवन की टीम निर्धारित ओवर के आखिरी गेंद तक 5 विकेट के नुकसान पर महज 119 रन ही बना सकी। इस…

Read More

सूरजपुर : प्रतापपुर इलाके में 10 वर्षीय रिशु कश्यप की हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, कल देर शाम आरोपी के घर में तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद आज प्रतापपुर इलाका पूरी तरह से बंद कराया गया है। स्कूल कॉलेज से लेकर बैंक तक सभी कुछ बंद है। वहीं मृतक बच्चे के परिजन सहित स्थानीय लोग आरोपियों के फांसी की मांग के साथ ही उनके घर को तोड़ने की मांग कर रहे हैं। सुबह लगभग 11:00 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग प्रतापपुर थाने…

Read More