Author: जितेंद्र हथेल

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दसवें दिन शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग में स्वीकृत और कार्यरत कर्मचारियों का मुद्दा उठा। भाजपा विधायक रिकेश सेन के स्थान पर भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने सवाल पूछा कि कब तक शिक्षकों का प्रमोशन और भर्ती कर ली जाएगी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा, जल्द से जल्द कार्रवाई हो, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की समस्या खत्म हो। विधायक के सवाल पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भरोसा दिलाते हुए कहा, 6 महीने के भीतर शिक्षकों की भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विधानसभा में गूंजा मेला मड़ई का मुद्दा इससे…

Read More

बिलासपुर : रतनपुर क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में कुंवारी लड़की की पूजा कर रुपये बरसाने का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पाखंडी और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रहने वाली दो किशोरियों ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित किशोरियों ने बताया कि उनकी पहचान की युवती धनिया बंजारे(42) निवासी बालपुर थाना सरसींवा ने कुंवारी लड़कियों की पूजा कर रुपये बरसाने वाले बाबा के संबंध में बताया था। युवती…

Read More

कोरबा : अजब-गजब घटनाओं को लेकर कोरबा का मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। बीती रात को अस्पताल के महिला वार्ड में एक नशेड़ी ने प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। उसने एक मरीज का गला दबाने का प्रयास किया। चिल्लाने पर आरोपी शराबी भाग निकला। रात 12 बजे के आसपास मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में अजीब स्थिति बन गई। जब एक नशेड़ी ने यहां पहुंचकर खूब तमाशा किया। पुरानी बस्ती निवासी रानू महंत पांच दिन से महिला वार्ड में भर्ती है। जिससे नशेड़ी ने अभद्रता की और उसका गला दबाने का प्रयास…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा उठा। विधायक कुंवर निषाद ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से युवा हैं जो छत्तीसगढ़ी भाषा की पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें टीचर की जॉब मिलनी चाहिए। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार तो सरगुजिया, गोंडी तमाम बोलियां में पढ़ाई की तैयारी कर रही है। एमए छत्तीसगढ़ी कर चुके लोगों की भी भर्ती किया जाएगा। आज अलग-अलग मुद्दों पर विधायक सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री विजय…

Read More

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नशा के सौदागरों को एक हजार किलो से अधिक गंजे के साथ पकड़ा है. जब्त गंजे की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली. जिसके बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने नशा के सौदागरों को टाटा 1109 गाड़ी से ओडिशा से यूपी के आगरा में सप्लाई करते हुए 1050 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है. जब्त किए…

Read More

दुर्ग : भिलाई में दो आगजनी की घटना सामने आई है. जिसमें एक घटना शुक्रवार सुबह फौजी नगर की है. वहीं दूसरी घटना गुरुवार को तालपुरी में घटी है. इस घटना में फौजी नगर स्थित एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है. पहली घटना भिलाई के हाउसिंग बोर्ड, फौजी नगर क्षेत्र की है. एक घर में आग लग गई. जिसमें धुएं से दम घुटने की वजह से बुजुर्ग दम्पति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक दंपती का नाम वर्गीस चेरियन, पत्नी जुली चेरियन है. सुबह लोगों ने घर से धुंआ निकलते देख अग्निशमन…

Read More

मुंगेली : दूसरी पत्नी लाने के विवाद में अपनी पहली पत्नी को आग के हवाले करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसना का बताया जा रहा है। जहा संगीता तिवारी के संदिग्ध मौत के बाद आरोपी पति को गिरफ़्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका संगीता तिवारी के पिता कालिका प्रसाद पाण्डेय और भाई निकेश कुमार पाण्डेय के आरोप के आधार पर 17 जनवरी को लोरमी पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू की। जिसमे मृतिका के…

Read More

कोरिया : जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन विनय कुमार लंगेह ने बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम उमझर में जल जीवन मिशन योजना के तहत रेट्रोफिटिंग योजना के तहत कार्य के निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुबंध क्रमांक 128/डीएल/2021-22 कार्यादेश क्रमांक 814, 9 फरवरी, 2022 के द्वारा मेसर्स शिव शक्ति कन्सट्रक्शन अम्बिकापुर को कार्य आबंटित किया गया है, जिसमें बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के पांच ग्रामों की रेट्रोफिटिंग योजनाएँ उमझर, नगर, बिशुनपुर, भाड़ी एवं मनसुख का कार्य शामिल है। कलेक्टर लंगेह ने निरीक्षण के दौरान कार्य को बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की, तत्काल…

Read More

बलौदाबाजार : राजस्व मंत्री के गृह जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन जागा. कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर बलौदाबाजार के सभी विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार की विशेष टीम बनाकर एक साथ दबिश दी गई. रात में शुरु हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में बगैर रायल्टी पर्ची और ओवर लोड गाड़ियों को जब्त किया गया है. रात में संचालित खदानों से सात चैन माउंटेन मशीन और रेत का परिवहन करते लगभग 50 से ज्यादा हाईवा समेत ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई है. फिलहाल शासकीय आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हुए…

Read More

कोरबा : कटघोरा से अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में तानाखार के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने वैन को टक्कर मार दी। घटना में वैन में सवार 12 में नौ महिलाओं व बच्चों को चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में वैन पलटने के साथ क्षतिग्रस्त हो गई। पोडी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम बचरापोंडी से बच्चे समेत 12 महिलाएं गुरूवार को कटघोरा में लगे किसान मेला देखने मारुति वेन से कटघोरा की ओर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में तानाखार के पास गति अवरोधक होने से वैन के चालक ने अपनी गाड़ी…

Read More